जनार्दन रेड्डी के सहयोगी ने कहा- बेटी की शादी को मुद्दा बनाया जाना गलत
कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी सबसे महंगी बताई जा रही है।
बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्रहमिनी की भव्य शादी बुधार को सुबह बैंगलोर पैलेस में 25 वर्षीय रेड्डी के साथ संपन्न हो गई।
उप-महाद्वीप में अब तक की सबसे महंगी शादी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
वहीं सबसे महंगे इस शादी के नकारात्मक चर्चा में आने पर रेड्डी के सहायक मंजु स्वामी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बेटी की शादी को इर्ष्या और प्रतिद्वंदिता का प्रतीक बना दिया गया। जबकि यह उनके माता पिता के लिए खुशी का क्षण है, जो इस अवसर को धूमधाम से मनाना चाहते थे।

ताकि याद रहे लोगों को बेटी की शादी
स्वामी ने आगे कहा कि ब्रहमिनी उनकी इकलौती बेटी है इसलिए उसकी शादी को अलग तरीके से आयोजित किया गया ताकि लोग इसे याद रखें।
इससे पहले खुद जनार्दन रेड्डी ने कहा था कि आप पत्रकार सूचना के अधिकार के तहत इस शादी के बारे में कोई भी जानकारी मांग सकते हैं।
बता दे कि रेड्डी की बेटी की शादी में जाने पर भारतीय जनता पार्टी में भी कई विचार थे।
येदुरप्पा ने कहा था...
मंगलवार को येदुरप्पा ने कहा था कि यह सच नहीं है कि पार्टी हाईकमान ने शादी में शामिल होने से मना किया है। शादी में मुझे आमंत्रित किया गया है और मैं इसमें जाऊंगा।
वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष जगदीश शेट्टार ने कहा था कि पार्टी यह तय नहीं करेगी कि लोग अपनी निजी जिन्दगी में क्या करते हैं। मैं खुद भी इस शादी में जाउंगा।
इस मामले में एक अन्य नेता ने कहा था कि पार्टी ने इस संबंध में ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की है फिर भी बेहतर है कि ऐसे समय में इतनी बड़ी शादी में जाने से बचा जाए।
बता दें कि 2010-2011 के दौरान अवैध खनन के मामले में करीब 40 माह जेल मे रहे रेड्डी जनवरी 2015 में सलाखों के बाहर आए थे। उन्हें सर्वोच्च न्यायालय से सशर्त जमानत मिली थी।









Click it and Unblock the Notifications