महिला ने घर पर रहने की जगह दी, दोस्त ने खुफिया चार्जर कैमरा लगाकर बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल

बेंगलुरू, 22 अगस्त। मोबाइल चार्जर में खुफिया कैमरा लगाकर अपनी महिला मित्र की आपत्तिजनक फुटेज दिखाकर धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बेंगलुरू का है, जहां पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी महिला मित्र को खुफिया कैमरे की तस्वीर से ब्लैकमेल किया और उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान एम महेश के तौर पर की है, वह मैसेरू के टी नरसीपुरा का रहना वाला है।

इंजीनियरिंग ग्रैजुएट है आरोपी

इंजीनियरिंग ग्रैजुएट है आरोपी

एम महेश इंजीनियर ग्रैजुएट है और फूड का बिजनेस चलाता है। महेश ने जिस महिला को ब्लैकमेल किया वह उसकी ही दोस्त थी। तकरीबन एक महीने वह अपनी महिला दोस्त के बेंगलुरू स्थित घर आया था और यहां दो दिन के लिए ठहरा था। महेश ने महिला दोस्त से कहा था कि वह बेंगलुरू में कुछ काम से आया है। इसके बाद आरोपी एक मोबाइल चार्जर लेकर आता है जिसमे खुफिया कैमरा लगा था और उसे महिला के बेडरू में छोड़ देता है। जब महिला अपने कमरे में कपड़े बदलती है तो इसकी फुटेज कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

फर्जी अकाउंट से भेजा संदेश

फर्जी अकाउंट से भेजा संदेश

पुलिस ने बताया कि जब महेश अपनी दोस्त के घर से चला गया तो उसने एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और दावा किया कि उसके पास महिला के प्राइवेट वीडियो हैं। वह मैसेज के जरिए महिला से यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। वह कहता था कि अगर ऐसा नहीं करोगी तो वह फुटेज को पोर्न वेबसाइट पर डाल देगा। जिसके बाद महिला ने इसकी पुलिस से शिकायत की।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शुरुआत में मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया। मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है। लेकिन कुछ दिन के बाद उस व्यक्ति ने मेरा छोटा वडियो मुझे भेज दिया, जिसे देखकर मैं दंग रह गई। इसके बाद महिला ने तुरंत नॉर्थ ईस्ट डिविजन की साइबर इकोनॉमिक नारकोटिक्स क्राइम पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू हुई और आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी को 12 अगस्त को मैसूर से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आया सच सामने

पूछताछ में आया सच सामने

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि महेश पीड़िता का दोस्त था और उसने ही महिला के कमरे में खुफिया कैमरा लगाया था। पुलिस ने खुफिया कैमरा जब्त कर लिया है. इसके साथ ही आरोपी के लैपटॉप, दो मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, दो मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। महेश ने इस बात को कबूल किया है कि उसने ई-कॉमर्स वेबसाइट से 1500 रुपए का यह खुफिया कैमरा खरीदा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने इस तरीके से और किसी महिला को अपने जाल में फंसाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+