भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, भूमि विवाद में येदुरप्पा के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकायुक्त ने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भूमि अधिसूचना वापस लेने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

बेंगलुरू विकास प्राधिकरण की 1976 में गंगेनहल्ली स्थित जमीन की अधिसूचना को वापस ले लिया था। यह जमीन बेंगलुरू विकास प्राधिकरण को आवंटित की गयी थी। लेकिन इस मामले की फिर से जांच के बाद लोकायुक्त ने येदुरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। वहीं इस मामले में एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है
गंगेलनहल्ली स्थित भूमि के सर्वे के बाद जोकि थिम्मा रेड्डी, टी नागप्पा और मुनिस्वपन्न की थी उसे बीडीए ने 1976 में अधिग्रहित किया था। वहीं 2007 में राजेशखरय्या ने अपील करके कहा था कि इस जमीन की अधिसूचना वापस ली जाए। लेकिन जब यह मामला तत्कालीन मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के पास गया तो उन्होंने सभी सुझावों को दरकिनार करते हुए जमीन की अधिसूचना वापस ले ली।
हालांकि इस जमीन की अधिसूचना कुमारस्वामी के कार्यकाल में वापस नहीं ली गयी थी। कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने इस जमीन की अधिसूचना 2010 में वापस ले ली थी। वहीं आरोप है कि यह जमीन इसलिए भी विवाद में है क्योकि इस जमीन का संबंध कुमारस्वामी की सास विमला से जुड़ी है।
वहीं आरोप यह भी है कि विमला के नाम इस जमीन की मिल्कियत सौंप दी गयी थी। वहीं उनपर आरोप है कि इस जमीन की वसीयत जमीन के असली मालिक से स्थानांतरित करके विमला के नाम कर दी गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications