नोट बैन: नेता ने गांव वालों को बांट दिए 3-3 लाख रुपये
1000 और 500 के नोट पर बैन लगाए जाने के बाद इसके कई तरह के परिमाण सामने आ रहे हैं।
कर्नाटक। 1000 और 500 के नोट पर बैन लगाए जाने के बाद इसके कई तरह के परिमाण सामने आ रहे हैं। कहीं इसको लेकर विरोध है तो कहीं समर्थन। इससे अलग कुछ लोगों ने अपने पुराने नोटों को नये नोटों से बदलने के इंतजाम भी शुरू कर दिए हैं।

कर्नाटक के कोलार से आई एक खबर के मुताबिक, वहां एक व्यक्ति ने बाकयादा तंबू गाड़कर गांव के लोगों को रुपये बांटे। उसने गांववासियों को 3-3 लाख रुपये बांट दिए।
दरअसल एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े इस व्यक्ति के पास भारी मात्रा में कैश था तो उसने उसने 500 और 1000 के नोट पर बैन की खबर के बाद गांव के लोगों को तीन-तान लाख रुपये बांट दिए।
अगर आप समझ रहे हैं कि इस शख्स ने यूं ही ये रुपया ग्रामीणों में बांट दिया तो ऐसा नहीं है। दरअसल उसने सभी गांव वालों को पैसा इसलिए दिया है ताकि वो नए नोटों से बदलकर उसे रकम वापस कर दें।
गांव वालों को इस रकम को बदलने के लिए कुछ पैसे देने की बात इस व्यक्ति ने जरूर कही है। गरीब गांव वालों ने भी कुछ पैसे के बदले इस व्यक्ति के पैसे बदलने की बात स्वीकार ली।
8 नवंबर को पीएम मोदी ने की थी बैन की घोषणा
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 500 और 1000 के नोट पर बैन की बात कही थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे।
पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा था कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।
पीएम मोदी ने इस बैन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications