Karnatka: भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
कर्नाटक भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को सोमवार को लोकाकयुक्त पुलिस ने अरेस्ट किेया था जिन्हें आज कोर्ट के सामने पेश किया गया।

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा से निष्कासित विधायक मदल विरुपक्षप्पा को अरेस्ट किए जाने के बाद मंगवालर को लोकायुक्त पुलिस ने अदालत में पेश किया। लोकायुक्त पुसिल ने कोर्ट में विरुपक्षप्पा को 10 दिन की रिमांड पर लेने की अपील की जिसको सुनते हुए लोकायुक्त को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
लोकायुक्त पुलिस ने उसे चन्नागिरी से बेंगलुरू के रास्ते में तुमकुर के पास कटसंद्रा के पास सोमवार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मंगलवार को उनको कोर्ट के सामने पेश किया था। हाल ही में भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी जमानत रद्द कर दी गई थी।
बता दें भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को पिछले महीने कथित तौर पर 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा था, उस केस में उन्हें मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया था। याद रहे इस महीने की शुरुआत में जमानत मिलने के बाद विधायक का उनके गृह नगर में जोरदार स्वागत किया गया था।
प्रशांत को उसके पिता के बेंगलुरु स्थित कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) कार्यालय से गिरफ्तार किया गया, जहां वह रिश्वत ले रहे थे। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार प्रशांत ने रिश्वत के रूप में 80 लाख रुपये की मांग की थी। जिसकी शिकायत ठेकेदार ने एक सप्ताह पहले लोकायुक्त से की थी, जिसके बाद प्रशांत को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई गई थी।
लोकायुक्त के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'कच्चे माल की खरीद के लिए केएसडीएल के अध्यक्ष विरुपक्षप्पा की ओर से राशि प्राप्त की गई थी। केएसडीएल के चेयरमैन और पैसे लेने वाले आरोपी पिता-पुत्र हैं।
प्रशांत के पिता कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक और केएसडीएल के अध्यक्ष हैं। 2008 बैच के कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशांत को साबुन और अन्य डिटर्जेंट बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल को खरीदने के सौदे के लिए एक ठेकेदार से घूस लेते हुए पकड़ा गया था।












Click it and Unblock the Notifications