कर्नाटकः तुमकुर जिले में बस पलटने से 8 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल
कर्नाटक। शनिवार को तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास बस के पलटने से छात्रों समेत आठ की मौत और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल। स्थानीय थाने की पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। अभी घटना से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मदद में जुटे हुए हैं। लोगों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। बस में छात्र भी सवार थे।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद 60 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई। यात्रियों का कहना है कि बस ओवरलोड थी और चालक तेज गति से जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications