खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक, भीड़ बनाती रही वीडियो

वीडियों में खून से लथपथ लड़का मदद की गुहार लगाता दिख रहा है, लेकिन एक शख्स के उसे पानी देने के अलावा आधे घंटे तक कोई उसकी मदद के लिए सामने नहीं आया।

बेंगलुरू। कर्नाटक के कोप्पल में एक ऐसा मामले सामने आया है, जो किसी भी इंसान को शर्मिंदा कर दे। 18 साल का एक लड़का सड़क दुर्घटना के बाद खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ तड़पता रहा और भीड़ उसको देखती रही लेकिन किसी को उसकी मदद का ख्याल नहीं आया। हां, मौजूद लोग उसकी वीडियो जरूर बनाते रहे। वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला सामने आया है और पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक, भीड़ बनाती रही वीडियो

जो वीडियो सामने आई है, उसमें तकरीबन आधे घंटे तक एक लड़का सड़क पर पड़ा तड़पता दिख रहा है। वीडियों में खून से लथपथ लड़का मदद की गुहार लगाता दिख रहा है, लेकिन एक शख्स के उसे पानी देने के अलावा कोई मदद के लिए सामने नहीं आया। 18 साल के लड़के को आधे घंटे के बाद एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।

'वीडियो बनाने की जगह मदद की होती तो मेरा भाई बच जाता'
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, घटना बुधवार की है जब अनवर अली नाम का 18 साल का युवक साइकिल से अपने काम पर जा रहा था। रास्ते में उसे एक बस ने कुचल दिया, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहने के बाद उसे एक एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। आधे घंटे तक सड़क पर पड़े-पड़े खून बहने की वजह से उसको बचाया नहीं जा सका। अनवर के परिवार के लोगों ने कहा कि अगर किसी ने मदद की होती तो शायद वो बच जाता। अली के भाई ने कहा कि आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहने के कारण उसका खून इतना ज्यादा बह गया कि उसे बचाया ना जा सका। अली के भाई ने कहा कि लोगों को उसके घायल भाई की वीडियो बनाना तो याद रहा लेकिन मदद की नहीं सूझी। पुलिस ने अनवर के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+