कर्नाटक के बेलगावी में भारी बारिश की वजह से गिरा मकान, 2 बच्चों सहित 7 की मौत

कर्नाटक में हो रही भारी बारिश के बीच एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई है।

बेंगलुरू, 7 अक्टूबर: कर्नाटक में हो रही भारी बारिश के बीच एक बेहद दुखद हादसा हुआ है। दरअसल, बीती रात कर्नाटक के बेलगावी इलाके में भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह गया, जिसमें अभी तक सात लोगों की मौत की खबर है। मरने वाले सात लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा बेलगावी के बड़ाला अंकलगी गांव में बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ, जब लगातार हो रही बारिश में एक घर ढह गया। हादस की सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ।

Recommended Video

      Karnataka में भारी बारिश से मकान ढहा, 2 बच्चों सहित 7 की मौत,मुआवजे का ऐलान | वनइंडिया हिंदी
      karnataka

      इस हादसे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, घटना की जानकारी देते हुए हिरेबगेवाड़ी पुलिस स्टेशन के डिप्टी कमिश्नर एमजी हिरेमठ ने बताया कि ये मकान पुराना था और लगातार हो रही बारिश में एक दीवार गिरने की वजह से मकान ढह गया। पुलिस ने सभी मृत लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

      5 लोगों की मौके पर ही मौत, दो ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
      प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जिला प्रभारी मंत्री गोविंद करजोल को मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने और डिप्टी कमिश्नर को राहत एवं बचाव संबंधी सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+