Karnataka Result 2023: ST सीटों पर आए रुझानों में कांग्रेस को बंपर बढ़त, 15 में से 12 पर आगे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का दौर जारी है, 15 एसटी (ST) सीटों की बात करें तो यहां कांग्रेस ने एकतरफा बढ़त बनाई हुई है, जहां 15 में से 12 सीटों पर कांग्रेस आगे है.

Recommended Video

Karnataka Result 2023: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का दौर जारी है, जहां इस मतगणना में सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक कांग्रेस आगे निकलती नजर आ रही है। वहीं कर्नाटक की 15 एसटी (ST) सीटों की बात करें तो यहां कांग्रेस ने एकतरफा बढ़त बनाई हुई है, जहां 15 में से 12 सीटों पर कांग्रेस आगे है, तो वहीं 2 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इसी के साथ एक सीट पर जेडीएस आगे नजर आ रही है। बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे। इस दौरान रिकॉर्ड 72.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं अब चुनाव के बाद मतगणना का सिलसिला जारी है, जिसमें सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बढ़त बनाती दिखाई दे रही है।
पिछले चुनाव में ऐसा रहा था नतीजा
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 51 सीटें एसटी-एससी के लिए आरक्षित है, जिनमें से 36 सीटें अनुसूचित जाति यानी एससी और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति यानी एसटी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 51 सीटों में से 22 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी, तो वहीं 20 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसके साथ जेडीएस ने 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी और निर्दलीय के खाते में एक-एक सीट गई थी। अबकी बार नतीजे बदले हुए नजर आ रहे हैं, जहां सामने आ रहे हैं, कांग्रेस बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है।
कुछ ऐसा रहा अबकी बार चुनाव
कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिकोणीय मुकाबला नजर आया था, जहां बीजेपी-कांग्रेस और जेडीएस के बीच कड़ी टक्कर देखने मिल रही थी। करीब महीने भर तक चले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी कांग्रेस और जेडीएस के बीच जमकर वार पलटवार होता भी दिखाई दिया था। साथ ही चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ सरकार से जुड़े मुद्दे भी हावी होते दिखाई दिए थे। इसी के साथ बजरंग दल और अन्य मुद्दों के बीच कर्नाटक का यह चुनाव रोचक होता नजर आ रहा था। वहीं अब सामने आए रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाती नजर आ रही है। बहरहाल, अब फाइनल नतीजों के बाद यह तय हो जाएगा कि आखिर कर्नाटक की जनता ने किसे सत्ता सौंपी है।
ये भी पढ़े- Karnataka Election Result 2023: राहुल की यात्रा को कांग्रेस ने दिया जीत का श्रेय, कल बेंगलुरु में बैठक












Click it and Unblock the Notifications