Karnataka Election Result 2023: राहुल की यात्रा को कांग्रेस ने दिया जीत का श्रेय, कल बेंगलुरु में बैठक
Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में जारी होंगे। सुबह 10 बजे तक कांग्रेस 110, बीजेपी 74, जेडीएस 25 और अन्य 5 सीट पर आगे है।

Karnataka Election Result 2023: 10 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदानों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। राज्य में किसकी सरकार बनने वाली है, कुछ ही देर में इसपर से भी पर्दा हट जाएगा। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक वोटों की गिनती के अनुसार कांग्रेस 110, बीजेपी 74, जेडीएस 25 और अन्य 5 सीट पर आगे है।
कांग्रेस को 43 फीसदी, बीजेपी को 36.3 फीसदी और जेडीएस को 12.7 फीसदी मत मिले हैं। रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है। कांग्रेस ने इस जीत के लिए भारत जोड़ो यात्रा को श्रेय दिया है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने कल विधायक दल की बैठक भी बुलाई है।
कांग्रेस के इन चेहरों की किस्तत दांव पर
आपको बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े चेहरों का पॉलिटिकल करियर दांव पर लगा है। कांग्रेस के सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, प्रमुख फेस में से हैं। अगर इनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो सीएम की कुर्सी इनकी हो सकती है।
चुनावी इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड मतदान
मालूम हो कि बीती 10 मई को 224 सीटों के लिए मतदान हुए। जिसमें 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हुई। करीब 5.13 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 73.19 फीसदी मतदान हुआ है। साल 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications