'उन्हें सुनसान जगह नहीं जाना चाहिए था', मैसूर गैंगरेप पर कर्नाटक गृह मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान
Karnataka Home Minister Araga Jnanendra, Karnataka Home Minister Mysuru gangrape case, Mysuru gangrape case, Karnataka hindi news, Araga Jnanendra, Home minister, Karnataka, Mysuru news, Karnataka police, मैसूर गैंगरेप,
बेंगलुरु, 26 अगस्त: कर्नाटक के मैसूर में गैंगरेप की घटना के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर हो रही है। मैसूर के बाहरी इलाके में अज्ञात बदमाशों ने मेडिकल छात्रा से गैंगेरप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मैसूर में चामुंडी हिल के पास 5 लोगों ने कॉलेज छात्रा से मंगलवार को हैवानियत की थी। यहीं नहीं आरोपियों ने लड़की के दोस्त पर भी जानलेवा हमला किया था। घटना मीडिया में बुधवार को आई। वहीं मैसूर गैंगरेप मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने पीड़िता को ही इस घटना का जिम्मेदार ठहरा दिया। उनके मुताबिक पीड़िता वहां शाम 7 बजे क्या कर रही थी?

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने घटना को लेकर कहा कि रेप मैसूर में हुआ, लेकिन कांग्रेस घटना से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। यह एक अमानवीय घटना है। लड़की और उसके दोस्त वहां सुनसान जगह गए होंगे, उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए था। गृहमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मंगलवार को शाम 7 और 7:30 बजे वे (पीड़ित और मित्र) वहां गए थे, वो सुनसान जगह है। उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए था, लेकिन हम किसी को जाने से नहीं रोक सकते, वे चले गए हैं। यह एक सुनसान जगह है और आमतौर पर कोई भी वहां नहीं जाता है।
वहीं गैंगरेप की घटना के बाद राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस की आलोचना पर मंत्री ने कहा कि रेप वहां मैसूर में हुआ है, लेकिन कांग्रेस मेरा बलात्कार यहां करने की कोशिश कर रही हैं। राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश यह एक अमानवीय कृत्य है। इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि ऐसी जगहों पर पुलिस गश्त की कमी के बारे में चिंता है, और वह मैसूर जा रहे थे और अधिकारियों के साथ खामियों को सुधारने के लिए चर्चा करेंगे।
इधर, मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि गृह मंत्री आपके पास राज्य की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, क्या आपको इस तरह की घटिया टिप्पणी करने में शर्म नहीं आती है? अपने बयान में कांग्रेस ने कहा कि इससे साफ हो गया कि भाजपा के शासन में शाम साढ़े सात बजे भी बाहर निकलना खतरनाक है।












Click it and Unblock the Notifications