कर्नाटक चुनाव: बेलगाम 'युवा क्रांति समावेश' में कांग्रेस ने 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का किया वादा
बेलगाम में कांग्रेस ने सोमवार को 'युवा क्रांति समावेश' में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मई में होने वाले हैं हालांकि चुनाव आयोग ने अभी चुनाव की तारीखो की घोषणा नहीं की है लेकिन राजनीति पार्टियां पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट चुकी हैं। वहीं कांग्रेस पाटी के सांसद और स्टार प्रचारक राहुल गांधी भी अपनी "भारत जोड़ो यात्रा" की उपलब्धि के बाद पहली बार कर्नाटक में चुनाव अभियान की शुरूआत करने के लिए राज्य में एंटी कर चुके हैं।
देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के वायनाड से सांसद राहुल गांधी इस गर्मी में हो रही चुनावी लड़ाई के बीच बेलागवी जिले में एक मेगा रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस अवसर पर राहुल गांधी कांग्रेस के चौथे चुनावी वादे की घोषणा करने के लिए 'युवा क्रांति रैली' में हिस्सा लिया। कर्नाटक में पार्टी की इकाई ने जनवरी में अपना चुनाव अभियान शुरू करते समय सत्ता में आने पर 'पांच गारंटी' देने का वादा किया था।
युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का किया वादा
उसी वादे को पूरा करते हुए कांग्रेस ने बेलगाम में 'युवा क्रांति समावेश' कार्यक्रम में कर्नाटक कांग्रेस ने राज्य के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने के लिए चौथी गारंटी 'युवा निधि' की घोषणा की। इसके अलावा बेरोजगार स्नातक युवाओं को 2 वर्ष तक 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। बेलगाम में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया कि सत्ता में आने पर राज्य में युवा निधि योजना तुरंत लागू की जाएगी वहीं राज्य में डिप्लोमा और बेरोजगार उन युवाओं को भत्ते के रूप में हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे।
राहुल ने बेरोजगारी भत्ते का ऐलान करते हुए भाजपा पर लगाया ये आरोप
बेलगाव में कांग्रस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी भत्ता का ऐलान करते हुए कहा जब मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राज्य भर में दौरा किया, तो बेरोजगारी एक ऐसा मुद्दा था जो युवाओं को परेशान कर रहा था। मैंने हजारों युवाओं से उनकी समस्याओं को समझने के लिए बात की थी और कैसे भ्रष्ट भाजपा सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा कर्नाटक में कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी, और मैं अगले पांच वर्षों में 10 लाख नौकरियों का आश्वासन दे सकता हूं। सत्ता में आने पर हम सरकारी क्षेत्र में रिक्त पदों को भी भरेंगे।
फरवरी में बीपीएल कार्ड धारकों के लिए किया था ऐलान
बता दें फरवरी में कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई ने 'अन्ना भाग्य' योजना की घोषणा की थी। कांग्रेस ने वादा किया है कि जब वो सत्ता में आएगी तब गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) लोगों के लिए हर महीने मुफ्त 10 किलो चावल प्रदान करती है।
जनवरी में गृहणियों के लिए इस योजना का किया था ऐलान
वहीं जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक की महिलाओं के लिए 'गृह लक्ष्मी' योजना की भी घोषणा की। इस योजना के तहत राज्य में प्रत्येक गृहिणी को 2,000 रुपये हर माह देने का वादा किया था। कांग्रेस ने कहा था अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो ये योजना लागू होगी जिसासे 1.5 करोड़ गृहिणियों को लाभ होगा।
मुफ्त बिजली
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की उपस्थिति में बेंगलुरु में पार्टी के 'नयकी' कार्यक्रम के लिए राज्य में थीं। पार्टी ने सरकार बनने के बाद हर महीने राज्य में हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया। कर्नाटक में मई के महीने में चुनाव होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications