Poll of Polls 2023: कर्नाटक में किसकी सरकार? जानिए info graphics के जरिए
Karnataka Election Poll of Polls Analysis, कर्नाटक चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल भी आ चुका है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान खत्म हो चुका है। राज्य में करीब 65.69 फीसदी मतदान हुआ। वोटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग मीडिया संस्थानों ने अपने-अपने एग्ज़िट पोल्स जारी किए हैं। जिसमें कांग्रेस के खाते में सबसे अधिक सीटें आती दिख रही हैं।
अभी तक सामने आए एग्जिट पोल में कई टीवी चैनलों ने दावा किया है कि, राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। लेकिन वह बहुमत नहीं पा सकी है। इन पोल्स के मुताबिक राज्य में जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में रह सकती है।
सभी एग्जिट पोल्स को मिलाकर पोल ऑफ पोल्स बनाने पर भाजपा को 97 सीटें, कांग्रेस को 111 सीटें, जेडी-एस को 25 सीटें और अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं।
India Today-AXIS के एग्जिट पोल के मुताबिक, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और उसे 122-140 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बीजेपी को 62-80 सीटें मिलने की संभावना है। जेडीएस को 20-25 सीटे मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-3 सीटें जा सकती हैं।
ABP News-C Voter के एग्जिट पोल के अनुसार,बीजेपी को 83-95 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस को 100-112 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। वहीं जेडीएस को 21-29 सीटें हासिल हो सकती हैं, और अन्य तथा निर्दलीयों के खाते में 0-6 सीटें जा सकती हैं।

ZEE NEWS और MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और उसे 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। जेडीएस को 25-33 सीटे मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं।
TV 9 Bharatvarsh-Polstrat एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 88-98 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस भी बहुमत से कुछ पीछे 99-109 सीटें ही हासिल कर सकती है। जेडीएस को इस एग्जिट पोल में भी 21-26 सीटें मिल जाने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 0-4 सीटें आ सकती हैं।
Republic TV-P MARQ एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा बन सकती है। बीजेपी को 85-100 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस 94-108 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। जेडीएस को 24-32 सीटें मिल सकती हैं, और अन्य के खाते में 2-6 सीटें आ सकती हैं।
News Nation-CGS के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 114 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 86, और जेडीएस को 21 सीटें मिलने का अनुमान है। तीन सीटें अन्य दलों के खाते में जा सकती हैं।
Jan Ki Baat के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 94-117 के बीच सीटें हासिल हो सकती हैं। जबकि कांग्रेस 91-106 सीटों पर जीत सकती है। जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-2 सीटें आ सकती हैं।
Times Now-ETG के सर्वे के मुताबिक कर्नाटक की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हो रही है। कांग्रेस 106-120 सीटें जीत सकती है। कर्नाटक में बहुमत का आंकड़ा 113 है। वहीं भाजपा 78 से 92 के बीच सीटें जीत सकती है। जेडी-एस के खाते में 20 से 26 सीटें जा सकती हैं। अन्य को दो से चार सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टीवी CNX EXIT POLL के मुताबिक, कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर हुए चुनाव में से बीजेपी को 80-90 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 110-120 सीटें मिल सकती हैं और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बना सकती है। जेडीएस को 20-24 सीटें मिल सकती हैं। 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications