Karnataka Election Exit Poll पर सीएम बोम्मई को नहीं भरोसा! बोले- 'Wait and Watch', बीजेपी की ही बनेगी सरकार
Karnataka Election Exit Poll Analysis CM Bommai does not believe in Exit Poll

Karnataka Election Exit Poll 2023: Suvarna न्यूज़ और न्यूज़ नेशन को छोड़ नौ बड़े कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी की जमीन भले ही खिसक रही हो, लेकिन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का कहना है कि अभी 13 मई का इंतजार कीजिए। हमारी पार्टी 100 फीसदी बहुमत ला रही है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद अब सभी की नजर 13 ईवीएम में प्रत्याशी की कैद किस्मत पर है। जिसका 13 मई को पता चल जाएगा, कि कर्नाटक का सरताज कौन होगा। उससे पहले एग्जिट पोल बीजेपी के लिए टेंशन से कम नहीं।
भले ही खुलकर कोई न कहे लेकिन कई नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें जरुर नजर आई। वोटिंग के पहले और एग्जिट पोल के बाद भी सीएम बसवराज बोम्मई को भरोसा है कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। टीवी चैनलों के एग्जिट पोल पर बोले कि अभी 'इंतजार करें और देखे'।
आपको बता दें कि एबीपी, आज तक, टीवी 9 भारतवर्ष, जी न्यूज़, टाइम्स नाउ, रिपब्लिक भारत, इण्डिया टीवी जैसे बड़े ग्रुप के सर्वे में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से कोसो दूर है। दिग्गजों की जी तोड़ मेहनत और चुनाव के दौरान उठे बड़े मुद्दों का असर एग्जिट पोल के आंकड़ों में नजर नहीं आया।
बसवराज बोम्मई ने एग्जिट पोल पर कहा, 'हमारी जमीनी सूचना के हिसाब से हम 100 फीसदी बहुमत हासिल करेंगे। वास्तविक नतीजे 13 मई को आएंगे और उसी दिन का इंतजार करें। एग्जिट पोल 100 फीसदी सही नहीं होते। उन्होंने पिछले चुनावों का हवाला दिया और कहा कि वोट शेयर का बीजेपी ही फायदा हुआ है।
बोम्मई का दावा है कि शहरी इलाकों में हुई वोटिंग उनकी पार्टी के लिए पॉजिटिव साइन है। वहीं इस बयान के इतर आज तक के सर्वे में यह अनुमान भी बताया गया है कि कर्नाटक के इस चुनाव पुरुषों के मुकाबले चार फीसदी महिलाओं का वोटिंग परसेंट ज्यादा है।
#WATCH | Exit polls are exit polls, it cant be 100% correct. We are going to get a complete majority and form the government. I think we should wait till 13th May: Karnataka CM Basavaraj Bommai#KarnatakaAssemblyElection pic.twitter.com/FEbQe27r85
— ANI (@ANI) May 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications