Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

DK Shivakumar : आखिर क्यों इस दिग्गज BJP नेता के DK ने छुए पैर? जानिए क्या है रिश्ता?

SM Krishna: साल 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के 19वें राज्यपाल रह चुके हैं एसएम कृष्णा, अपने लंबे राजनीतिक करियर में वो साल 2017 से पहले कांग्रेस पार्टी में थे, बाद में उन्हें भाजपा ज्वाइन कर ली।

DK Shivakumar

Karnataka Deputy CM DK Shivakumar: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सोमवार को बेंगलुरु में बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एसएम कृष्णा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दोनों के मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और डीके से समर्थक उनकी इस बात के लिए तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि डीके की बेटी एसएम कृष्णा की बहू है इसलिए डीके के सिर एसएम कृष्णा के आगे एक बेटी के पिता के तौर पर सम्मान में झुका है।

अमर्त्य हेगड़े से हुई है डीके की बेटी की शादी

मालूम हो कि डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या शिवकुमार की शादी साल 2021 में कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े के साथ हुई थी। एसएसकृष्णा बेटे अमर्त्य हेगड़े के नाना हैं। मालूम हो कि वीजी सिद्धार्थ ने साल 2019 में आत्महत्या कर ली थी।

सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया

गौरतलब है कि एसएम कृष्णा भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं, हालांकि वो भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस के साथ जुड़े थे। वे 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे हैं तो वहीं मनमोहन सरकार में 2009 से 2012 तक वो भारत के विदेश मंत्री की भूमिका भी निभाई है लेकिन साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए और अब उम्र हो जाने की वजह से उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि' वो अपनी मर्जी से राजनीति से संन्यास ले रहे हैं, अब इस उम्र में वो पार्टी की सेवा वैसे नहीं कर पा रहे है, जैसे कि करनी चाहिए इसलिए वो रिटायर हो रहे हैं।'

कांग्रेस ने बंपर सीट दर्ज करके इतिहास रचा

आपको बता दें कि इस साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर सीट दर्ज करके इतिहास रचा है। पार्टी ने 135 सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार बनाई है। इस जीत में डीके शिवकुमार का अहम रोल रहा है। जीत के बाद लंबी माथपाच्ची के बाद सीएम की कुर्सी सिद्दरमैया की किस्मत में आई और डीके को डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करना पड़ा।

135 सीटें जीतकर भी खुश नहीं डीके

पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'वो मैं 135 सीटों की जीत से भी खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन आगे भी जारी रहना चाहिए क्योंक एक जीत के बाद हमें आलसी नहीं बनना है, हमे मेहनत जारी रखनी है और अगले साल आम चुनाव है ऐसे में हमें मेहनत करनी जारी ही रखनी होगी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+