कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया 'कंडक्टर' बनकर बांटेंगे टिकट, 11 जून से महिलाओं के लिए शुरू करेंगे 'शक्ति योजना'
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया 11 जून को शक्ति योजना के तहत महिलाओं के लिए फ्री बस सुविधा की शुरुआत करेंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 11 जून को बस कंडक्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'शक्ति' योजना की शुरुआत कर वो महिलाओं को संचालित बसों में मुफ्त यात्रा का टिकट मुहैया कराएगी। ये योजना कांग्रेस के पांच गारंटी योजनाओं में से एक है।
सूत्रों के अनुसार, सीएम सिद्धारमैया बेंगलुरु महानगर परिवहन (बीएमटीसी) बस में यात्रा करेंगे। साथ ही राज्य की राजधानी में परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर महिला यात्रियों को मुफ्त टिकट जारी करेंगे। मंत्री और विधायक अपने-अपने जिलों और निर्वाचन क्षेत्र में एक साथ सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।
सीएम कार्यालय ने जारी बयान में कहा कि सिद्धारमैया ने विधायकों के साथ जिला प्रभारी मंत्रियों को शक्ति योजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों, सभी जाति, धर्म और वर्ग से परे ये योजना सभी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
वहीं, सिद्धारमैया ने अपने बयान में कहा कि योजना की शुरुआत को सार्थक बनाने के लिए सभी जिला मंत्रियों को कार्रवाई करनी चाहिए। शक्ति योजना से राज्य की उन महिलाओं को राहत मिली है, जो महंगाई से परेशान थीं। राज्य सरकार सत्ता में आने के एक महीने के भीतर सभी गारंटी योजनाओं को लागू कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications