Video: कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई की पत्नी बोलीं, 'वो 50,000 वोटों से जीतेंगे, भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें...'
Karnataka CM Basavaraj Bommai: कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य में भाजपा दोबारा वापसी करेगी। उन्हें बहुमत का पूरा भरोसा है।

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 2,615 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव में अपने परिवार के साथ वोट डाला। सीएम बसवराज बोम्मई की पत्नी ने कहा कि उनके पति रिकॉर्ड मार्जिन के साथ जीतेंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की पत्नी चेन्नम्मा ने कहा, ''वह (बसवराज बोम्मई) 50,000 से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) चुनाव जीत रही है और उसे 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।'' वहीं सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, 'मुझे 100 फीसदी भरोसा है कि हम आराम से बहुमत के साथ वापसी करेंगे।'
इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और कनकपुरा से पार्टी के उम्मीदवार डीके शिवकुमार ने कहा, ''आज युवा मतदाताओं के पास एक बड़ा अवसर है...वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे...वे राज्य में मूल्य वृद्धि और भ्रष्टाचार के बारे में जानते हैं। मुझे यकीन है वे बदलाव के लिए जाएंगे और हमें 141 सीटें देंगे। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।"
डीके शिवकुमार को भ्रष्टाचार के बयान पर निशाना साधते हुए कहा, ''भ्रष्टाचार के बारे में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड, बहुत सारे लोग जमानत पर बाहर हैं। भ्रष्टाचार के आरोप हैं और पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ लोकायुक्त के पास 60 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वे क्या कह रहे हैं...?
सीएम ने कहा, जिस तरह से हमारी पार्टी भाजपा ने कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कैंपेन की है, मैं उससे बहुत खुश हूं। मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करता हूं कि वह विकास के लिए वोट करें।
कर्नाटक में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है। कर्नाटक में सुबह 9.30 बजे तक 8.02% मतदान दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications