कर्नाटक में कोरोना का कहर, एक दिन में सबसे ज्यादा 39,047 नए मामले दर्ज
बेंगलुरु, अप्रैल 29: पूरे देश के साथ कर्नाटक में भी कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर आतंक मचाया हुआ है।कर्नाटक राज्य में सबसे अधिक एक दिन में 39,047 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 14.39 लाख तक पहुंच गया है, जबकि इस घातक वायरस से 229 मौतों के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 15 हजार को पार कर गया है। अकेले बेंगलुरु शहर में 22,596 संक्रमण हुए हैं। इसके अलावा दिन में भी 11,833 मरीजों को छुट्टी दी गई है। अब तक 10,95,883 कुल डिस्चार्ज हुए हैं।

अब तक कुल 2.52 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें बुधवार को 1,71,997 शामिल हैं। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 92.40 लाख से अधिक लोग अब तक टीका लगा चुके हैं। इधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज राज्य में सभी जिला प्रशासन के साथ कोविद की समीक्षा बैठक की। वहीं विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कोविड के टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की।
बेंगलुरु के बाद मैसूरू में 1759, कोलार में 1194, तुमकुरू में 1174, बेल्लारी में 1106 और हासन में 1,001 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक सरकार ने तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया है, जो मंगलवार रात से लागू हुआ है।
कर्नाटक में नए कोविड-19 मामलों के लगातार इजाफे के बीच बेंगलुरु उत्तर लोकसभा के सांसद पीसी मोहन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सशस्त्र बलों को 1000 बेड वाले अस्पताल स्थापित करने का निर्देश देने की अपील की है। पत्र में उन्होंने राज्य और राजधानी शहर बेंगलुरु के वर्तमान कोविड हालातों के बारे में विस्तार से बताया कि पिछले कुछ दिनों में 20,000 से अधिक नए संक्रमण रिपोर्ट किए गए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications