इन्फोसिस को 25 फीसदी मुनाफा, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

इंडियन अकांउटिंग स्टैंडर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, शेयर बाजार को मंगलवार को दी गई जानकारी में इंफोसिस ने कहा कि गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले चौथी तिमाही में कंपनी की आय में 23 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है, जो 10,454 करोड़ रुपये से बढ़ कर 12,875 रुपये हो गई है।
इंटरनेशनल फाइनेंसियल रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड, आईएफआरएस के मुताबिक, गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले कंपनी की शुद्ध आय 9.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 48.7 करोड़ डॉलर और शुद्ध मुनाफा 7.9 फीसदी के वृद्धि के साथ 2.1 अरब डॉलर रहा। इसी के साथ कंपनी ने कर्मचारियों की तनख्वाह में 6-7 फीसदी बढ़़त का फैंसला भी लिया है।
दिलचस्प बात यह है कि बाजार के जानकारों ने ऐसी बढ़ोत्तरी की उम्मीद नहीं की थी। इन्फोसिस ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन किया व अपनी पहचान-सम्मान में इजाफा किया है।












Click it and Unblock the Notifications