Illegal Mining: कॉन्सटेबल पर ट्रैक्टर चढ़ाने का केस, मुख्य आरोपी अरेस्ट, कर्नाटक के तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
कर्नाटक के नेलोगी में पुलिस हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। कलबुर्गी जिले के इस मामले में एसपी ईशा पंत ने बताया कि 15 जून को जेवरगी तालुक में हेड कांस्टेबल मयूरा चौहान की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त केस तैयार किया जा रहा है।
नारायणपुर के पास अवैध रूप से खनन रेत ले जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आए हेड कॉन्सटेबल मामले में कलबुर्गी एसपी ने कहा, आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 333, 307, 379, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि कलबुर्गी में ट्रैक्टर चालक ने पुलिस कॉन्स्टेबल को कुचल दिया था। मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक शनिवार को पुलिस की गिरफ्त में आया एसपी ने कहा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिसने भी यह कृत्य किया है उसे दंडित किया जाए।
तीन पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज
रेत माफिया के अपराध का शिकार हुए पुलिस कांस्टेबल पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ईशा पंत ने कहा, कलबुर्गी के नेलोगी अवैध बालू मामले में ड्यूटी में लापरवाही के बाद तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
नेलोगी पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान मौत मामले में दोषियों पर एक्शन के बारे में एसपी ईशा पंत ने बताया कि पुलिस की टीम ट्रैक्टर के मालिक और ट्रैक्टर चालक के भाई साईबन्ना को पकड़ने के लिए अलमेल गई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को पकड़कर ला रही थी, तभी उसने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई और भागने की कोशिश करने लगा। एसपी ने बताया कि पीएसआई ने उसे पकड़ने की कोशिश की और दोनों के बीच हाथापाई हुई।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी ने पुलिसकर्मी पर दो बार चाकू से हमला कर दिया। आत्मरक्षा में पीएसआई ने उनके पैर में गोली मारी। घालय पीएसआई का इलाज चल रहा है। आरोपी साईबन्ना को कलबुर्गी लाया गया है।
पुलिस के अनुसार, 51 वर्षीय नेलोगी थानाध्यक्ष मयूरा चौहान की नृशंस हत्या मामले में अवैध रेत खनन से जुड़े इस मामले में मुख्य आरोपी एवं ट्रैक्टर मालिक उपद्रवी साईबन्ना की गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों की बड़ी सफलता है।
साईबन्ना को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर यादरामी बसवराज और पीएसआई संगमेश भी शामिल रहे। आरोपी ने दोनों पर चाकू से हमला किया। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के लिए पीएसआई संगमेश ने आरोपी के दाहिने पैर पर गोली मारी।
पीएसआई यादरामी बसवराज और आरोपी साईबन्ना के पैर में भी चोट आई है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्य आरोपी साईबन्ना सिद्दाना का भाई है जिसे कल गिरफ्तार किया गया था। कलबुर्गी की एसपी ईशा पंत ने घायल सिपाही से अस्पताल में मुलाकात की।
कॉन्सटेबल की मौत की घटना 15 जून को हुई थी जब मारे गए कांस्टेबल जेवरगी तालुक में अवैध रूप से खनन रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास कर रहे थे और ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचल कर मार डाला था।












Click it and Unblock the Notifications