Video: गांव में विशालकाय मगरमच्छ को भटकता देख ग्रामीणों का खून हुआ पानी, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के एक गांव से बेहद डरावनी खबर सामने आई है। जिले के दानदेली के कोगिलबाना गांव में उस समय दहशत फैल गई जब गांव में एक मगरमच्छ घुस आया।
बेंगलुरु, 1 जुलाई। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के एक गांव से बेहद डरावनी खबर सामने आई है। जिले के दानदेली के कोगिलबाना गांव में उस समय दहशत फैल गई जब गांव में एक मगरमच्छ घुस आया। गांव की सड़क पर मगरमच्छ को भटकते देख गांव के लोग इधर-उधर भागने लगे, गांव वालों का खून पानी हो गया। यकीनन मगरमच्छ जैसा खतरनाक जीव अगर आपके इलाके में घुस आए तो आपका भी यही हाल होगा। लेकिन यहां अच्छी बात यह हुई कि गांव वालों ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए मगरमच्छ के हमले से खुद को बचा लिया।

मगरमच्छ को देख गांव वाले हुए खौफजदा
जैसे ही गांव की मुख्य सड़क पर गांव वालों ने एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा, उनका खून पानी हो गया। वह डर के मारे इधर उधर भागने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मगरमच्छ को गांव की सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है जबकि उसके पीछे उससे कई मीटर दूर ग्रामीणों की भीड़ दिखाई दे रही है।

सूचना मिलते ही गांव में पहुंची वन विभाग की टीम
अकसर कर ऐसे मामलों में देखा जाता है कि ऐसे खतरनाक जीवों से बचने के लिए लोग उन्हें मारने की योजना बना लेते हैं। लेकिन इस गांव के लोगों ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने समझदारी का परिचय देते हुए गांव में मगरमच्छ के घुसने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

गांव से निकालकर नदी में छोड़ा गया मगरमच्छ
गांव वाले मगरमच्छ को मार न दें इसलिये वन विभाग की टीम बिना देरी किये गांव में पहुंची। इसके बाद मगरमच्छ को गांव से निकालकर पास ही बहने वाली काली नदी में छोड़ा गया। हालांकि मगरमच्छ के गांव में घुसने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2019 में कर्नाटक में आई बाढ़ के दौरान एक मगरमच्छ को पानी में डूबे हुए मकान के ऊपर आराम फरमाते देखा गया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। देखें घटना का वीडियो।
Crocodile spotted in a village in #Karnataka's Uttara Kannada district. Forest officials arrive at spot, capture the animal, release it to nearby Kali river. @IndianExpress
Live updates: https://t.co/Wz5UI3Cqu0 pic.twitter.com/OsIQIpzWqH
— Express Bengaluru (@IEBengaluru) July 1, 2021
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications