एमएलसी की डायरी में करोड़ों के लेनदेन की बात पर घिरी कांग्रेस

डायरी में कांग्रेस नेताओं को दर्ज रिश्वत देने की बात कही गई है। ये डायरी कुछ समय पहले आयकर विभाग ने एक रेड में एमएलसी के घर से कब्जे में ली थी।

बेंगलुरू। एक तरफ कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ 'सत्यमेव जयते' रैली के आयोजन की तैयारी में लगी है तो वहीं भाजपा अब उल्टा उसी को घेर रही है। इसकी वजह कांग्रेस के एमएलसी गोविंद राजू की डायरी में आलाकमान और कई दूसरे कांग्रेस नेताओं को दर्ज रिश्वत देने की बात कही गई है। ये डायरी कुछ समय पहले आयकर विभाग ने एक रेड में एमएलसी के घर से कब्जे में ली थी।

एमएलसी की डायरी में करोड़ों के लेनदेन पर घिरी कांग्रेस

दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के कांग्रेसी नेता की डायरी से नेताओं को करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। करीब एक साल से अधिक समय पहले आयकर अधिकारियों ने कनार्टक में टैक्स नहीं चुकाने वाले नेताओं के यहां छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान कांग्रेस के विधान पार्षद गोविंद राज के यहां छापेमारी के दौरान उन्हें एक ऐसी डायरी हाथ लगी है, जिसमें नेताओं के पैसे देने का जिक्र किया गया है।

डायरी में कुछ दफ्तर और कंपनियों का जिक्र है। माना जा रहा है कि इन लोगों को रिश्वत दी गई है। डायरी में 600 करोड़ की रकम विभिन्न लोगों को दिये जाने का जिक्र है। खबरों की मानें तो इन नामों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, एपी, एम वोरा, एसजी ऑफिस, आरजी ऑफिस और डीजीएस प्रमुख हैं। डायरी में एक एंट्री 'स्टील ब्रिज' के तौर पर दर्ज है, जिससे 65 करोड़ रुपये मिलने की बात आयी है। डायरी में एक एंट्री 7 करोड़ रुपये की है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने डायरी को सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियां फर्जी डायरी का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झूठ गढ़ने में सारी ऊर्जा खर्च कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+