कर्नाटक: PayCM पोस्टर विवाद में कांग्रेस डीके शिवकुमार समेत कई नेता हिरासत में
बेंगलुरू, 23 सितंबर। कर्नाटक में कांग्रेस ने जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का कथित पोस्टर लगाए उसके बाद पार्टी के नेताओं के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार और पार्टी के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इन सभी नेताओं को पेसीएम पोस्टर विवाद के चलते पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पहले गुरुवार को पार्टी के सोशल मीडिया हेड बीआर नायडू और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों को हाई ग्राउंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने मुख्यमंत्री का पेसीएम पोस्टर लगाया था।

इन पोस्टर को लगाने वाले कथित कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। यह एफआईआर बेंगलुरू स्थित अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद बीआर नायडू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कांग्रेस ने जिस तरह से मुख्यमंत्री के खिलाफ पोस्टर लगाए उसके जवाब में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के क्यूआर कोड के पोस्टर लगाए, जिसमे लिखा था दोनों को राज्य से बाहर करने की जरूरत है।
कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों ही दलों के विधायकों ने एक दूसरे पर हमले शुरू कर दिए हैं। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार गुरुवार को हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस ने पेसीएम नाम की एक सीरीज चलाई है जिसमे वह पेसीएम के नाम से ट्वीट किए जा रहे हैं और पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर इस तरह के आरोप लगाते हुए कई ट्वीट किए गए हैं। एक ट्वीट में 40 पर्सेंट कमीशन कॉन्ट्रैक्टर को दिए जाने का पोस्टर शेयर किया गया है। इसी तरह से 80 लाख रुपए पीएसआई घोटाले में लिए गए, जूनियर इंजीनियर के लिए 30 लाख रुपए लिए गए। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 लाख रुपए लिए गए।












Click it and Unblock the Notifications