गुस्साए बुजुर्ग ने CM Siddaramaiah की कार रोकी, पार्किंग की परेशानी से भड़के, VIDEO
भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरू में चार पहिया वाहनों की भरमार है। ट्रैफिक जाम और पार्किंग इस आईटी सिटी की प्रमुख समस्याओं में एक है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में एक बुजुर्ग को पार्किंग के कारण गुस्से में देखा गया।
पार्किंग की परेशानी से बौखलाए इस बुजुर्ग ने CM Siddaramaiah की कार रोककर उनसे पार्किंग की परेशानी शेयर की। दर्जनों पुलिसकर्मी बुजुर्ग आदमी को रोकने में लगे थे, लेकिन अंत में खीझा हुआ ये आदमी सीएम की कार तक पहुंचने में कामयाब रहा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कार रोककर बुजुर्ग की परेशानी सुनी। उन्होंने आसपास मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के बाद भी बुजुर्ग का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
Recommended Video
खबर के अनुसार, बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास के सामने रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के घर पर बार-बार आने वाले आगंतुकों के कारण पार्किंग में होने वाली परेशानी को लेकर शुक्रवार सुबह अपनी कार रोक दी।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी नरोत्तम ने शिकायत की कि मुख्यमंत्री से मिलने आए लोग मनमर्जी से गाड़ियों को पार्क करते हैं। इस कारण उन्हें और उनके परिवार को अपनी कारें निकालने में बहुत परेशानी हुई।
उन्होंने कहा, "पिछले 5 सालों से यह क्या बकवास है? हम तंग आ चुके हैं।" शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सुरक्षाकर्मियों को मामले को देखने और पार्किंग समस्या का समाधान करने को कहा.
बता दें कि कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अभी तक अपने आधिकारिक बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं। जिस जगह पार्किंग की परेशानी हुई यहां उन्होंने विपक्ष के नेता के रूप में रहना शुरू किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने हाल ही में मुख्यमंत्रीाके आधिकारिक आवास खाली किया है। खबरों के अनुसार, अगस्त में सिद्धारमैया के अपने आधिकारिक आवास में शिफ्ट होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications