शिवमोगा से भाजपा विधायक की धमकी, अगर हिंदू समाज जाग गया तो इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी
नई दिल्ली, 16 अगस्त। कर्नाटक के शिवमोगा शहर में जिस तरह से वीर सावरकर के पोस्टर को लेकर दो गुटों में हालात तनावपूर्ण हुए उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के शिवमोगा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ लोगों को चेताया है। उन्होंने कहा कि दुकान बंद करके जाते समय एक आदमी को इन लोगों ने चाकू मार दिया। हमारे सभी शिवमोगा के लोगों को इस घटना से गुस्सा है। सुबह 3.30 बजे जिसने वो चाकू मारा है, उसे पुलिस ने दाएं पैर में गोली मारी है और वह अस्पताल में है।

Recommended Video
भाजपा विधायक ने कहा कि मैं मुसलमान लोगों से जो वरिष्ठ लोग हैं उनसे अपील करता हूं कि आपका युवा राष्ट्रदोही काम कर रहा है, उसके ऊपर आपको बोलना चाहिए, नहीं तो हिंदू समाज है, पुलिस विभाग है, उनको क्या सिखाना है, हम सिखाएंगे। हिंदू समाज उठ गया तो राष्ट्रदोही गतिविधियां नहीं बचेगी। नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सभी लोग शांति से रहे, हिंदू-मुसलमान सब शांति से रहें, हम वह पालन तो कर रहे हैं लेकिन कौन गुंडागर्दी कर रहा है उसके उपर क्या करना है उसपर पुलिस कार्रवाई करेगी।
बता दें कि सोमवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प देखने को मिली थी। यह झड़प शिवमोगा में विनायक दामोदर सावरकर और टीपू सुल्तान के पोस्टर को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद हालात काफी तनावपूर्ण हैं। अधिकारियों ने शिवमोगा में कर्फ्यू लगा दिया है। शिवमोगा के डीसी आर सेल्वमणि ने शहर के स्कूलों को बंद कर दिया है। शिवमोगा और भद्रावती शहर के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है, यहां 18 अगस्त तक कर्फ्यू लगाया गया है। उनका कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।
गौर करने वाली बात है कि देश के 76वें स्वतंत्रता समारोह के मौके पर शहर में बिजली के खंभों पर सावरकर के पोस्टर को लगाने पर विवाद खड़ा हो गया। दूसरे समूह ने इसपर आपत्ति जताई, उनका कहना था कि वह यहां पर टीपू सुल्तान का पोस्टर लगाना चाहते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर कुछ लोगों ने पोस्टर को बदलने के लिए कहा और इसे क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को यहां पर लाठीचार्ज करना पड़ा। हालात बिगड़ने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने यहां पर तिरंगा झंडा लगा दिया। फिलहाल यहां पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और इलाके में धारा 144 को लगा दी गई है।
#WATCH | I request senior members of Muslim community to take action against youth of their community involved in such anti-national activities. If Hindu society rises, then such activities won't survive: BJP MLA from Shivamogga,KS Eashwarappa on stabbing incident#Karnataka pic.twitter.com/hUSuQx2xld
— ANI (@ANI) August 16, 2022












Click it and Unblock the Notifications