BJP नेता बोले, RSS कार्यकर्ताओं को मिले हथियार रखने की छूट
कर्नाटक के वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि अगर पुलिस आरएसएस कार्यकर्ताओं को सुरक्षा नहीं दे सकती तो उन्हें हथियार रखने का अधिकार दे देना चाहिए।
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता एस सुरेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ताओं को हथियार रखने का अधिकार मिलना चाहिए।

बीजेपी नेता सुरेश कुमार का बड़ा बयान
बीजेपी नेता सुरेश कुमार ने ये बातें आरएसएस कार्यकर्ता रुद्रेश आर की हत्या के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कही। रुद्रेश की हत्या दो बाइक सवार युवकों ने किया था।
बीजेपी नेता ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि अगर पुलिस आरएसएस कार्यकर्ताओं को सुरक्षा नहीं दे सकती तो उन्हें हथियार रखने का अधिकार दे देना चाहिए।
बीजेपी नेता सुरेश कुमार ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस कार्यकर्ताओं कुटप्पा, प्रवीण पुजारी, राजू और रुद्रेश आर की हत्या से साफ है कि पुलिस उनकी सुरक्षा करने में असमर्थ रही है।
आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन
बीजेपी नेता ने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से पूछा कि अगर वह आरएसएस कार्यकर्ताओं को सुरक्षा नहीं दे सकते तो हथियारों के लाइसेंस उन्हें मुहैया करा दें। उन्होंने अपनी टिप्पणी को विस्तार से समझाते हुए ये बातें कही।
उन्होंने कहा कि हम पीड़ित नहीं है। हम योद्धा हैं। हमें पता है कि खुद की सुरक्षा कैसे की जाती है? आरएसएस और दूसरे वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने एस सुरेश कुमार के बयान का समर्थन करने से इंकार कर दिया है।
कर्नाटक के पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि सरकार और पुलिस एक बार फिर आरएसएस कार्यकर्ताओं की सुरक्षा में असफल रही है। संगठन को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
बीजेपी और आरएसएस नेताओं ने सुरेश कुमार के बयान से किया किनारा
वरिष्ठ बीजेपी नेता शोभा करांदलाजे ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या को साजिश का हिस्सा करार दिया है।
केरल के पूर्व मंत्री ने बताया कि ये ट्रेंड केरल और तमिलनाडु में भी देखने को मिल रहा था, जहां कई आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। अब ये कर्नाटक में भी बढ़ रहा है।
दूसरी ओर केरल के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सुरेश कुमार के बयान को लेकर आरएसएस के सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने बयान से दूरी बना ली है।
उनका कहना है कि पुलिस और न्यायपालिका पर उनका पूरा विश्वास है। साथ ही रुद्रेश मर्डर केस में शांतिपूर्वक प्रदर्शन जारी रखने की बात भी कही गई है।












Click it and Unblock the Notifications