Bengaluru Rains: भीषण गर्मी से जूझ रहे बेंगलुरु में आंधी-तूफान, कहीं उखड़े पेड़ तो कहीं भरा पानी

IMD Updates: मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है,जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Bengaluru Rain:

Bengaluru Rains in Hindi: प्रचंड गर्मी से परेशान बेंगलुरु के लोगों को संडे को राहत तब मिली जब 'गार्डन सिटी' के नाम से मशहूर शहर में अचानक से आंधी-तूफान आ गया। रविवार दोपहर के बाद से यहां जमकर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया है और तेज हवाओं के कारण कहीं-कहीं पर पेड़ भी उखड़ गए हैं।

बेंगलुरु में आंधी-तूफान

बता दें कि दोपहर बाद संडे को अचानक से बेंगलुरु में बादल छा गए और जमकर बारिश हुई, इस दौरान कई जगहों से ओलावृष्टि की भी खबरें आई हैं, अभी भी सिटी में बारिश हो रही है, हालांकि इसकी रफ्तार पहले से कम हो गई लेकिन बारिश के दौरान काफी तेज हवाएं चलीं और बिजली भी कड़की। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने यहां पहले से ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ था।

बेंगलुरु में 65 प्रतिशत बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा था कि रविवार को शाम 7 बजे तक बेंगलुरु में 65 प्रतिशत बारिश की संभावना है। बता दें कि कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट पूरे पांच दिन का जारी हुआ था। आज सुबह से ही बेंगलुरु में काफी गर्मी थी, अपने सुहाने मौसम के लिए मशहूर इस शहर का तापमान सुबह 34 डिग्री पार कर गया था, ऐसे में जब अचानक से यहां पर वर्षा हुई तो लोगों के चेहरे एकदम से खिल गए इसलिए बेंगलुरु की बारिश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।

दक्षिण भारत में मानसून पहले दस्तक देता है

मालूम हो कि दक्षिण भारत में मानसून पहले दस्तक देता है , आम तौर पर ये एक जून तक केरल पहुंचता है लेकिन इस बार ये चार दिन लेट से वहां पहुंचेगा इसलिए मौसम विभाग ने कहा है कि अब केरल और आस-पास के राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां लागू होंगी और लोगों को बारिश का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल इस साल मानसून के अच्छे रहने के आसार हैं और वैज्ञानिकों को अनुमान है कि ये बारिश औसत से कहीं ज्यादा होगी।

24 मई तक अलर्ट जारी

केवल दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि दिल्ली, पश्चिम यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान , मध्य प्रदेश में आज से लेकर अगले पांच दिनों तक बारिश होने की आशंका है, क्योंकि यहां पर एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है, जिसके कारण यहां पर बारिश के आसार बन रहे हैं और इसी वजह से उसने इन राज्यों में 24 मई तक अलर्ट जारी किया हुआ है।

भारी बारिश की आशंका

तो वहीं आज उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बारिश हो सकती है तो वहीं पूर्वोंत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं दिल्ली में भी आज बूंदा-बादी संभव है। फिलहाल बदलता मौसम सेहत के लिए खतरा होता है इसलिए सभी को इस मौसम में खुद का ख्याल रखने की जरूरत है और लोगों को आईएमडी की ओर से सारी गाइडलाइंस को फॉलो करने को कहा गया है क्योंकि सावधानी ही बचाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+