फिर दौड़ेगा बेंगलुरु और परिवार आयेंगे करीब
बेंगलुरु। अलग-अलग प्रकार की दौड़ों में आपने बेंगलुरु को हमेशा आगे देखा होगा। इस बार फिर से बेंगलुरु दौड़ेगा, लेकिन खास बात यह है कि इस बार परिवार भी करीब आयेंगे। बेंगलुरु रनर्स यूनिटी रन का आयोजन 1 मार्च को होगा।

इस बार यह आयोजन शहर के घने ट्रैफिक से दूर हरी वादियों के बीच कनकपुरा रोड पर किया जा रहा है। कनकपुरा रोड पर स्थित एलिम रिसॉर्ट में इसका आयोजन किया जायेगा। दोड़ की शुरुआत सुबह 6 बजे होगी, जबकि जो लोग दौड़ में भाग लेंगे उनके परिवार वालों और बच्चों के लिये कई अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
इस मौके पर परिवार वालों के लिये फोटोग्राफी कंपटीशन, म्यूजिक कंपटीशन, और बहुत सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर बच्चों के लिये डांस का आयोजन भी किया जायेगा।
अगर आप रजिस्टर करना चाहते हैं तो इन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-
https://www.click2race.c om/Register?eventid=brur_2015
https://www.facebook.com/JayanagarJaguars
यदि आप अपने परिवार के संग इस दौड़ में भाग लेते हैं, तो 300 रुपए प्रति व्यक्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। यह शुल्क 12 वर्ष की आयु से ऊपर के बच्चों पर भी लागू होगा। आपके द्वारा दिये जाने वाले इस शुल्क को चैरिटी में दे दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications