बेंगलुरू में अवैध निर्माण के खिलाफ सरकार का बड़ा अभियान, 696 जगहों पर चलेगा बुल्डोजर
बेंगलुरू, 13 सितंबर। बेंगलुरू के महादेवपुरा जोन में सोमवार को निकाय ने बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया। ब्रहत बेंगलुरू महानगर पालिक ने कुल 696 जगहों की पहचान की, जहां पर अतिक्रमण विरोधी अभियान को चलाया जाना है। अवैध कब्जे की वजह से यहां जलभराव की काफी दिक्कत थी, जिसकी वजह से बीबीएमपी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाना शुरू किया। महादेवपुरा में सर्वाधिक 175 स्थानों की पहचान की गई, जहां पर यह अभियान चलाया जाएगी। गैरकानूनी निर्माण की वजह से भारी बारिश के चलते पानी के बहाव में बाधा हो रही है, जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है।
Recommended Video

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवाराज बोम्मई ने कहा कि अतिक्रमण अभियान से पहले लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जो भी अवैध निर्माण किए गए हैं उन्हें अगले हफ्ते हटाया जाएगा, यह अतिक्रमण अभियान किसी का भी हो, किसी सामान्य व्यक्ति का हो, बिजनेसमैन का हो, कंपनी का हो, उसे हटाया जाएगा। मैंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह अतिक्रमण अभियान को हटाएं, जिसने भी यह निर्माण किया है और पानी के बहाव को रोका है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मैंने अधिकारियों को पहले ही दिन यह निर्देश दे दिया है।
अधिकारियों के सामने सबसे मुश्किल चुनौती यह है कि महादेवपुरा मे रिहायशी अपार्टमेंट को कैसे हटाया जाए, जिसकी वजह से जल प्रवाह बाधित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों को बिल्डिंग खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है। महावीर रीगल अपार्टमेंट के लोगों को नोटिस दिया जा चुका है लेकिन इसपर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।
वहीं इस इलाके में रहने वाले डॉक्टर अमोल महुलकर जोकि महावीर रीगल अपार्टमेंट के अध्यक्ष हैं का कहना है कि हमे ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है। हमे कोई जानकारी भी नहीं है इसकी। मैं यहां 15 साल से रह रहा हूं। मेरे तकरीबन 80 फीसदी दोस्तों ने लोन लिया है, यह लोन 20-25 सालों के लिए है, हमारा बिल्डर के साथ करार है, ऐसे में अगर अधिकारी घर गिरा देते हैं तो हम क्या करेंगे। इस समस्या का हल निकाला जाना चाहिए। हम भी पानी के प्रवाह के लिए रास्ता देने के लिए तैयार हैं, हम किसी को चुनौती नहीं दे रहे हैं, हम सामान्य ऑफिस जाने वाले लोग हैं, हम मैत्रीपूर्ण हल की मांग करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications