कर्नाटक: केरल से आने वाले लोगों को 7 दिन क्वारंटीन जरूरी, फिर होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली, 30 अगस्त: देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है, हालांकि देशभर से सामने आने नए मामलों में केरल से सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,622 नए मामले आए है। इसके साथ ही 132 लोगों की मौत भी हुई है। इस बीच केरल में टेंशन देते कोरोना को लेकर आस-पास के राज्य भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। अब केरल से कर्नाटक आने वाले लोगों को क्वारंटीन होना जरूरू कर दिया गया है।

Karnataka

कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने न्यूज एजेंसी एएआई को बताया कि केरल से आने वाले लोगों के लिए 7 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य है, 7 दिन के बाद उनका कोविड टेस्ट किया जाएगा। केरल में कोविड पॉजिटिविटी रेट बहुत ज्यादा है। राजस्व मंत्री के मुताबिक केरल से आने वाले लोगों के लिए टीकाकरण या निगेटिव RTPCR रिपोर्ट की परवाह किए बिना 7 दिनों के बाद एक हफ्ते का क्वारंटीन और टेस्टिंग अनिवार्य कर दी है।

इन जिलों को छोड़कर कर्फ्यू में ढील

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सीएम बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि कोडागु, हसन, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में रात के कर्फ्यू में ढील दी जाएगी, जो केरल के साथ सीमा शेयर करते हैं, जो एक हाई कोविड केस लोड की रिपोर्ट कर रहे हैं।

6 सितंबर से शुरू होंगी क्लास

वहीं कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि 6 सितंबर से शुरू होने वाले 2 फीसदी से कम कोरोना पॉजिटिव दर के साथ तालुका में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। सप्ताह में 5 दिन 50% उपस्थिति के साथ क्लास शुरू होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+