बांदा न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

'घायल नागिन घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए', श्वेता सिंह का आखिरी FB पोस्ट

Google Oneindia News

बांदा, 27 अप्रैल: भाजपा जिला पंचायत सदस्य और महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्वेता सिंह ने मौत से एक दिन पहले ही फेसबुक पर पोस्ट में इशारों-इशारों में अपनी बात कही थी। मंगलवार की शाम श्वेता सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था, 'घायल नागिन, घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए।' बता दें, बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में बुधवार की दोपहर बहू का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। श्वेता के पति फरार हैं। उनकी उनकी तलाश में जुटी है।

SP ने कहा - पति-पत्नी के बीच ठीक नहीं थे रिश्ते

SP ने कहा - पति-पत्नी के बीच ठीक नहीं थे रिश्ते

बांदा के एसपी अभिनंदन ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। ससुराल और मायके पक्ष के बीच समझौता होना था। आज सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद ही श्वेता सिंह ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पति दीपक सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

रिटायर्ड IPS की बहू थीं श्वेता सिंह

रिटायर्ड IPS की बहू थीं श्वेता सिंह

श्वेता सिंह रिटायर्ड आईपीएस राज बहादुर सिंह की बहू थीं। उनके पति शराब कारोबारी हैं। श्वेता का शव मिलने के बाद से उनके पति फरार हैं। रिश्तेदारों ने पति-पत्नी के बीच में आपसी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की बात कही है।

लोग जता रहे हत्या की आशंका

लोग जता रहे हत्या की आशंका


श्वेता सिंह (35) बीजेपी महिला मोर्चा की बांदा जिले की जिला महामंत्री थीं। वो जसपुरा क्षेत्र के वार्ड 12 से जिला पंचायत सदस्य भी थीं। श्वेता के दो बेटी एक बेटा है। पुलिस का कहना है कि डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस घटना की सुसाइड के ऐंगल से तफ्तीश कर रही है। हालांकि, लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।

UP : BJP की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह का शव फांसी से लटका मिला, पति फरारUP : BJP की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह का शव फांसी से लटका मिला, पति फरार

Comments
English summary
Shweta Singh Gaur BJP district panchayat member last facebook post
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X