उत्तर प्रदेश के बांदा में नाव हादसे में मृतकों के परिजनों को सीएम योगी ने 4 लाख मुआवजे का ऐलान किया

बांदा, 12 अगस्त। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बड़ा हादसा सामने आया है यहां मर्का थाना क्षेत्र में यमुना नदी में एक नाव पलट गई। नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे। नाव पर सवार 17 लोग अभी भी लापता हैं, जिनके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गुरुवार की शाम को यह नाव पलट गई थी, जिसमे सवार 4 लोग तो तैरकर नदी के पार आ गए। अभी तक 3 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बाकी के लोगों की तलाश एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम कर रही है।

banda

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर इस तलाशी अभियान को चला रही है। आज सुबह एक बार फिर से इस तलाशी अभियान को शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार होने की वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे नाव पर सवार होकर जा रहे थे। इस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह मौके पर राहत और बचाव कार्य को तेज करें। जानकारी के अनुसार जिन शवों को निकाला गया है उसमे 2 महिलाओं का और एक बच्चे का शव है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

बता दें कि मर्का से रोजाना सैकड़ों लोग नाव के जरिए यमुना को पार करते हैं। ये लोग नाव से फतेहपुर, प्रयागराज आते-जाते हैं। नाव में एक बार में 40-50 लोगों को ले जाया जाता है। गुरुवार दोपहर तकरीबन 2 बजे के पास मर्का में नाव पर सवार होकर तकरीबन 50 लोग फतेहपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने की वजह से नाव बीच में पलट गई। हादसे के बाद 15 लोग जिन्हें तैरना आता था वह नदी के पार पहुंच गए। पुलिस ने नाविक को हिरासत में ले लिया है। लोगों का कहना था कि नाव पर 50 लोगों के अलावा तीन बाइक और 7 साइकिल भी लदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+