हार्वेस्टर मशीन से हुई टक्कर, बाइक सवार पिता-पुत्र और भतीजे की हुई मौत

बांदा। यूपी के बांदा में हुए भीषण हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार बाइक की हार्वेस्टर मशीन से आमने-सामने हुई टक्कर के चलते हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार लोग छिटककर दूर गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने पिता-पुत्र समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल किशोर का इलाज चल रहा है।

father son and nephew killed in accident

घटना बांदा के पलानी थाना क्षेत्र की है जहां पर कालेश्वर बाबा में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेला लगा था। मृतक पलानी थाना क्षेत्र के नारी गांव के थे। नारी गांव के निवासी दुर्गा प्रसाद (40 वर्ष) अपने बेटों जीतू (13 वर्ष) और बहुरिया रावत व भतीजा पंचू (15 वर्ष) के साथ बाइक से मेला देखने गए थे। कार्तिक पूर्णिमा पर कालेश्वर बाबा मंदिर दर्शन को जाते वक्त रास्ते में कुकूवाखास मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही हार्वेस्टर मशीन से जा टकराई।चारों लोग छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

father son and nephew killed in accident

आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखते ही पुलिस को सूचना दी जहां मौके पर पुलिस ने पहुंचकर वाहनों से सभी घायलों को जिला अस्पताल बांदा पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दुर्गा प्रसाद और उसके बेटे जीतू व भतीजे पंचू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्गा प्रसाद का छोटा बेटा राम बावरी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

पिता-पुत्र और भतीजे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी पलानी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांदा जिला अस्पताल में मौजूद मॉर्चुरी भी भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+