आपत्तिजनक अवस्था में देखने पर हुई थी आठ साल के प्रिंस की हत्या, पुलिस ने हत्यारोपियों को ऐसे पकड़ा
बांदा। 20 अक्टूबर को बांदा जिले में हुई आठ साल के बच्चे की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला, उसके प्रेमी और सहयोगी को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्याकांड की जो वजह पुलिस ने बताई वो भी चौंकाने वाली है। दरअसल, आठ साल के प्रिंस की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में लिप्त जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसलिए आरोपियों ने पोल खुल जाने के डर से मासूम बच्चे का कत्ल कर दिया था।

बांदा जिले एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चौसड गांव में 20 अक्टूबर की सुबह शिक्षक राजेश कुशवाहा के आठ साल के बच्चे प्रिंस का शव पुआल (पराली) में दबा बरामद किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।' एसपी ने बताया कि 'इस सिलसिले में बच्चे के पड़ोस में रहने वाली महिला सतरूपा और उसके प्रेमी अंकित कुशवाहा के अलावा बच्चे के पिता को फोन कर गुमराह करने वाले अंकित के साथी छोटा गुप्ता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।'
गिरफ्तार प्रेमी-प्रेमिका के हवाले से एसपी मीणा ने बताया, 'सोमवार की दोपहर प्रिंस खेलते-खेलते सतरूपा के घर पहुंच गया था, उस समय प्रेमी-प्रेमिका आपत्तिजनक स्थिति में थे, दोनों को लगा कि प्रिंस लोगों को इस बारे में बता देगा। इसलिए दोनों ने उसे पकड़ लिया और गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में रात को शव घर से कुछ दूरी पर पुआल के ढेर में छिपा दिया था। मीणा ने बताया, 'सुबह शव मिलने के बाद अंकित ने परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने साथी छोटा गुप्ता से प्रिंस के पिता राजेश कुशवाहा को बच्चे का अपहरण किए जाने विषयक कई फोन करवाये थे।'












Click it and Unblock the Notifications