आधी रात को पुलिस ने चेकिंग कर पकड़ा 650 किलो विस्फोटक पदार्थ, गाड़ी में मिली भाजपा के चिन्ह वाली नंबर प्लेट

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 650 किलो आमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। इस दौरान आरोपी गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए। पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल चौकी का है। भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

banda police caught 650 kg amonnium nitrate during vehicle checking

एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल दिखाई दे रही है और अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। वही बांदा पुलिस की सजगता के चलते मंगलवार को बांदा में सिविल लाइन चौकी इंचार्ज और उनके साथ मौजूद पुलिस टीम ने एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में 650 किलो विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस के सफल प्रयास के बाद भी आरोपी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये।

banda police caught 650 kg amonnium nitrate during vehicle checking

बता दें कि बांदा की गुडमॉर्निंग पुलिस के तहत सुबह जांच में लगी सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने एक काली फिल्म चढ़ी संदिग्ध स्कार्पियो को रोका, लेकिन अपराधियों ने गाड़ी नहीं रोकी जिस पर पुलिस ने पीछा कर महोबा रोड पर क्योटरा चुंगी के आगे ढाल पर गाड़ी को पकड़ा, लेकिन स्कार्पियो मे सवार तीनों आरोपी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये। जहां पुलिस ने स्कार्पियो की तलाशी ली।

banda police caught 650 kg amonnium nitrate during vehicle checking

इस दौरान पुलिस ने 13 बोरी विस्फोटक बरामद किया है, जिसका कुल बजन 650 किलो है। जो बम बनाने में उपयोग किया जाता है। वहीं स्कार्पियो में भाजपा के चिन्ह वाली नंम्बर प्लेट के साथ अलग-अलग तरह की तीन नंम्बर प्लेट भी बरामद हुई है। इसके अलावा गाड़ी के आगे क्राइम ब्यूरो चीफ भी लिखा हुआ है, जो अपने आप में पूरे मामले को और ही संदिग्ध बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+