Banda News : नाबालिग का अपहरण कर करते रहे रेप, निकाह के बीच पहुंची पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो दर्दनाक है। यहां कुछ लोगों ने पहले एक नाबालिग का अपहरण कर लिया, फिर उसके बाद उसका रेप किया। इसके बाद उससे निकाह करा रहे थे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने दूल्हा सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
11 साल की नाबालिग पिछले 30 जून से लापता थी। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर यह जानकारी भी दी थी। पुलिस 11 दिनों से तलाश कर रही थी। लड़की को बरामद कर लिया गया। लड़की ने जब आपबीती बताई तो सबके होश उड़ गए। मामला बबेरू थाना क्षेत्र के सिमौनी गांव का है।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि ग्राम सिमौनी से अनवर पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम सिमौनी, थाना बबेरु, जिला बांदा के घर में अपह्त लड़की से निकाह की तैयारी चल रही थी। मौके से लड़की को बरामद करने के बाद, मौलवी मो. हसन उर्फ हारुन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी साडासानी, थाना कमासिन, जनपद बाँदा को पकड़ा गया जो नाबालिग अपहृता का निकाह लड़की को अगवा करने वाले अभियुक्त साहिल पुत्र मुन्ना निवासी साडासानी थाना कमासिन के साथ कराने की तैयारी कर रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया किजान मोहम्मद पुत्र स्व. पीर अली, अब्दुल रसीद पुत्र स्व. पीर अली, रशीद अली पुत्र हबीब अली , किसमतुल निशा पत्नी शब्बीर अली निवासीगण साडासानी, थाना कमासिन, बांदा, नफीस पुत्र इसरायल निवासी सिरसीकला, थाना खन्ना, जिला महोबा, अनवर पुत्र इस्लाम निवासी सिमौनी, थाना बबेरु, जनपद बांदा एवं शब्बीर उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. पीर अली निवासी साडासानी, थाना कमासिन जो इस घटना में शामिल थे को गिरफ्तार कर लिया गया है। धारा बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications