Ballia में जिम से घर वापस लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, वाराणसी रेफर
बलिया में जिम करके वापस अपने घर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी रेफर किया गया है।

Ballia जिले में बुधवार को देर शाम जिम से वापस लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए, जबकि पीठ में गोली लगने के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी में उपचार के लिए रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।
पेड़ के पीछे छिपकर खड़े थे बदमाश
बताया जा रहा है कि बलिया जिले के बिनहा का रहने वाला 22 वर्षीय मनीष नामक युवक बुधवार को जिम करने गया था। घायल युवक द्वारा बताया गया कि जिम करने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था। वह कुम्हैला-रजौली मार्ग पर पहुंचा था, उसी दौरान सड़क के किनारे एक पीपल के पेड़ के पीछे छुप कर दो बदमाश खड़े थे और मनीष को देखते ही उसे रुकने का इशारा किया। उनके द्वारा इशारा करने के बाद मनीष अपनी बाइक रोक दिया और वह कुछ समझ पाता तब तक उन लोगों ने गोली चला दी। पीठ पर गोली लगने के चलते मनीष वहीं पर गिर गया। उसके बाद गोली मारने वाले बदमाश बाइक से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
गोली चलने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसके बाद पुलिस को सूचना दिए। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद कोतवाल राजीव सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाल द्वारा घटना के समय मौजूद आसपास के लोगों से पूछताछ भी किया गया। घटना के बाद घायल मनीष को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी में उपचार के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वाराणसी में मनीष का उपचार चल रहा है और हालत खतरे से बाहर है।
जांच कर की जाएगी आवश्यक कार्रवाई
इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक युवक को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृश्यता घटना के पीछे आपसी रंजिश नजर आ रही है लेकिन अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications