पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम, हंसिया से गला रेतकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में गला रेत कर हत्या करने के बाद एक युवक के शव को कुएं में फेंक दिया गया था। इस मामले में सोमवार को मृतक की पत्नी और पत्नी की प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया। बताया गया की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या की थी।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया गिरफ्तार पत्नी और उसके प्रेमी की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया और फावड़ा बरामद कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अदालत भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

wife-took-a-wrong-step-with-her-lover-in-ballia-up

दरअसल, यह पूरी घटना बलिया जनपद के गड़वार थाना अंतर्गत सिकरिया खुर्द गांव की है। गांव में रहने वाले बबलू पासवान की हत्या करने के बाद उसकी लाश घर के समीप स्थित एक कुएं में फेंक दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा गला रेत कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया।

मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि मृतक बबलू पासवान की पत्नी पुष्पा पासवान का पड़ोस के रहने वाले सोनू पासवान से अवैध संबंध था। बबलू देवरिया में एक निजी कंपनी में काम करता था और दशहरा पर छुट्टी लेकर अपने घर आया था।

इस दौरान बबलू को उसकी पत्नी पुष्पा और सोनू के बीच के अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिल गई। बबलू ने अपनी पत्नी को डांट फटकार लगाई उसके बाद पुष्पा अपनी प्रेमी सोनू के साथ मिलकर बबलू को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों ने प्रण कर लिया कि हमें साथ रहना है तो बबलू को मारना पड़ेगा।

ऐसे में 27/28 की रात में सोनू ने बबलू को मिलने के लिए बुलाया उसके बाद उसे जमकर शराब पिलाई। शराब पीने के बाद बबलू जब नशे में हो गया तो सोनू उसे उठाकर तालाब किनारे ले गया तथा हंसिया से गला रेत कर उसकी हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद पकड़े जाने की दर से उसने उसके सब को कुएं में फेंक दिया।

रविवार को पति की लाश मिलने के बाद पुष्पा दहाड़े मारकर रो रही थी लेकिन सोमवार को पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया तो गांव वाले भी हैरान रह गए। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+