पति के जेल जाने की नौबत आई तो पसीजा पत्नी का दिल, बोली- 'मुझे सौतन मंजूर है'

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता को दो महीने पहले लेकर फरार हुए युवक को पुलिस ने पकड़ लिया और जेल भेजने की तैयारी करने लगी। तो पत्नी को एहसास हुआ कि उसकी शिकायत पति के लिए जेल जाने का कारण बन जाएगी, फिर क्या था उसने सारे गिले शिकवे भूलाकर सौतन को गले लगा लिया। वह थानाध्यक्ष से बोली, मुझे सौतन मंजूर है, लेकिन मेरे पति को जेल मत भेजिए।

Wife is ready to live with her husbands second wife

दरअसल, मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी एक युवक की शादी डुमरी गांव में हुई है। इसी बीच घघरौली गांव की एक शादीशुदा युवती से उसे प्यार हो गया। इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो बवाल बढ़ने लगा। बता दें कि युवक विवाहिता को बीते दो माह पहले लेकर फरार हो गया था। युवक की पत्नी अपने पति एवं उसकी प्रेमिका को ढूंढ़ती रही। दो माह बाद पत्नी ने अंतत: प्रेमिका एवं पति को ढूंढ लिया। जिसके बाद बांसडीह रोड पर स्थित सती माई के स्थान पर पंचायत बैठी।

Recommended Video

    महिला आरक्षी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

    पंचायत में पत्नी व प्रेमिका आमने-सामने हुईं तो बवाल बढ़ गया। दोनो गुत्थम-गुत्था भी हुई तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। बवाल सुलझाने पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गयी। बुधवार को थाना परिसर में समस्या का हल निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। थाने में भी पंचायत के दौरान हल निकलता नहीं दिखा तो थानाध्यक्ष ने पति को जेल भेजने की बात कही। इसके बाद पुलिस वाले पति को पकड़ने लगे तो पत्नी आपा खो बैठी। उसने थानाध्यक्ष के पैर पकड़ लिए और कहा कि वह पति के साथ उसकी प्रेमिका को भी रखने के लिए तैयार है, लेकिन उसके पति को जेल न भेजा जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+