UP Politics: अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव को बताया भस्मासुर, कहा- जिस भी पार्टी से किया गठबंधन, वो खत्म

UP Politics: सुहल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश के बेटे अरविंद राजभर द्वारा बलिया में अभी के कार्यक्रम में अखिलेश यादव को भस्मासुर बताया गया। अरविंद राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने जिस भी पार्टी के साथ गठबंधन किया है वह खत्म हो चुकी है।

अरविंद ने उदाहरण देते हुए बताया कि कांग्रेस से राहुल गांधी ने गठबंधन किया अब कांग्रेस की स्थिति आप लोग देख सकते हैं। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी से भी अखिलेश यादव की पार्टी का गठबंधन हुआ था, बसपा का हश्र लोगों को पता है।

up-politics-news-arvind-rajbhar-told-akhilesh-yadav-bhasmasur

दरअसल अरविंद राजभर मंगलवार को बलिया जनपद के नरही में एक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। समझ में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमें मंत्री पद मिले या ना मिले हम एनडीए में हैं।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि साल 2017 में मंत्री पद मिला था लेकिन कुछ मामलों को लेकर मतभेद था जिसके चलते दूरी बनी थी। अब एनडीए सरकार द्वारा हमारी मांगे मान ली गई है ऐसे में अब कोई मतभेद नहीं है और हम एनडीए के हिस्सा हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री पद कोई मायने नहीं रखता है। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2024 में पूर्वांचल में अपनी पार्टी की ताकत वे दिखाएंगे। दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के दम पर 20 सीटें निकलेंगी और यूपी की 80 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+