UP Nikay chunav: 'हनुमान जी' के भेष में दिखा BJP कार्यकर्त्ता, पार्टी झंडे का लंगोट बनाने पर हुआ विवाद
बलिया में BJP का प्रचार करने का यह अनोखा तरीका अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और सियासी गलियारों में भूचाल मचा दिया है। वीडियो में हनुमान जी का रूप धारण किये यह कार्यकर्त्ता इस समय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है

यूपी निकाय चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी-जान से जुटी हुईं हैं। वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। बड़े-बड़े वादे भी किए जा रहे है। वहीं बलिया में देश की सबसे बड़ी पार्टी के खेमे की एक वायरल वीडियो ने सियासी गलियारों में भूचाल मचा दिया है। विपक्षी पार्टी लगातार वायरल वीडियो को लेकर हमलावर हैं। वायरल वीडियो में भाजपा पर लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और निकाय चुनाव में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का आरोप है।
Recommended Video

भगवान श्री हनुमान के रूप में बीजेपी कार्यकर्ता
बता दें कि लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं, वो वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया में निकाय चुनाव के दौरान बीजेपी से नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के चुनावी कैम्प कार्यालय का बताया जा रहा है। कैम्प कार्यालय पर चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक कार्यकर्ता भगवान श्री हनुमान के रूप में दिख रहा है। हैरान कर देने वाली इस वायरल वीडियो में बीजेपी झंडे को भगवान का लंगोट बनाया गया है। यही नही बल्कि कार्यकर्त्ता हाथों में पार्टी का झण्डा और गदा लेकर लहराता हुआ दिख रहा है।

एक हाथ मे गदा, दूसरे हाथ मे बीजेपी पार्टी का झंडा
भगवान श्री हनुमान के रूप में रंगे इस शक्स की यह तस्वीरे बीजेपी के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन की बताई जा रही है। जहाँ बीजेपी का कार्यकर्ता हुबहु श्री भगवान हनुमान बनकर एक हाथ मे गदा, दूसरे हाथ मे बीजेपी पार्टी का झंडा और बीजेपी के बैनर को लंगोटा बनाकर पार्टी का झंडा लहराता नजर आ रहा है। उस वक्त बीजेपी के सभी बड़े नेता तमाशबीन बन कर देखते रहे।

क्या अब हनुमान जी बीजेपी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगे?
लोगो का इस वायरल वीडियो को लेकर मानना है कि यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए अचार संहिता की भी खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। अब तक तो भगवान राम के नाम पर वोट मांगने के आरोप लगते आए हैं। मगर अब राम के भक्त भगवान हनुमान जी को ही चुनावी रंग में रंग दिया गया। अब राम की जगह हनुमान जी बीजेपी के प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल के लिए वोट मांगेगे, जो निंदनीय है।

'भगवान हनुमान ने कब बीजेपी की सदस्यता ली'
यूपी निकाय चुनाव के दौरान बीजेपी के खेमे से निकल कर आई यह वायरल वीडियो चुनावी गलियारे में जमकर भूचाल मचा रही है। वहीं जब यह वीडियो विपक्षी पार्टीयो तक पहुंचा तो जमकर भाजपा की न केवल आलोचना की बल्कि राजनीतिक कटाक्ष के साथ राजनीति भी शुरू हो गई। वायरल वीडियो को देख हर कोई निंदा कर रहा है और आरोप लगा रहा कि भगवान हनुमान ने कब बीजेपी की सदस्यता ली। आरोप ये भी है कि भगवान हनुमान के वस्त्र और उनके रूप के साथ मजाक किया जा रहा है, जो कभी भी हिंदू धर्म के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पहले मुकदमा दर्ज होना चाहिए बाद में चुनाव
भगवान श्री हनुमान को लेकर हुए इस वायरल वीडियो पर बलिया में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशांत राज भारत ने भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने लोगों के धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राम की नहीं रावण की वंशज है। वीडियो की घोर निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत जलाओ पार्टी है। सुशांत राज भारत ने कहा कि इस मामले पर बीजेपी के नेताओं और बीजेपी के प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल पर पहले मुकदमा दर्ज होना चाहिए बाद में चुनाव होना चाहिए।

वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने दी सफाई
बीजेपी ने भगवान श्री हनुमान के वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए विपक्ष पर हमला किया और कहा कि विपक्षी तो भगवान को ही नही मानती है, न हनुमान को मानते हैं, न राम सेतु को मानते हैं, लेकिन हम लोग कण-कण में भगवान को मानते है। कोई व्यक्ति हनुमान का मुखौटा लगा ले, कृष्ण का मुखौटा लगा ले और उस मुखौटे को हनुमान, कृष्ण मानने लगे तो यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए धन्यवाद देता हूँ कि अब कोई मुखौटा भी लगा कर आ जाये तो उसको भी भगवान मानने लगे है, यह बदलाव अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications