Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ballia News : घर से संदिग्ध हालात में गायब हुई थी दो किशोरियां, पुलिस खोजती रही और नाटकीय ढंग से लौटीं वापस

बलिया जिले के बैरिया थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां संदिग्ध हालात में अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस खोज भी नहीं जुटी तो दोनों घर वापस लौट आईं।

Ballia News police

Ballia जिले में संदिग्ध हाल में अपने घर से गायब हुई दो किशोरियां नाटकीय ढंग से अपने घर वापस लौट आई। इस मामले में गायब किशोरियों के परिजन द्वारा दो युवकों के खिलाफ उन्हें बहला-फुसलाकर भगाने और उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले को लेकर अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट में बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

खोजबीन के बाद भी नहीं मिली थी जानकारी

खोजबीन के बाद भी नहीं मिली थी जानकारी

दरअसल, बलिया जिले के बैरिया थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां अपने घर से संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिला। किशोरियों के बारे में जानकारी ना मिलने के बाद उनके परिजनों द्वारा बेरिया थाने में दो युवकों के खिलाफ अपहरण करने और दुष्कर्म करने से संबंधित तहरीर दी गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी, इसी बीच नाटकीय ढंग से दोनों किशोरी अपने घर पहुंच गई।

दोनों ने बताया कि गई थी घूमने

दोनों ने बताया कि गई थी घूमने

घर पहुंचने के बाद किशोरियों के परिजनों ने जब उनसे पूछताछ किया तो किशोरियों ने बताया कि वह घूमने के लिए गई थी। इस मामले में किशोरियों के घर लौट आने के बाद पुलिस ने उनका बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल कराया। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरी जब अपने घर पहुंच गई तो उन्हें देखकर परिवार वाले आश्चर्य में पड़ गए। परिवार के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। इसके अलावा इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा भी चल रही है। वहीं जिन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था वह अपने घर से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

दोनों किशोरियों का कराया गया मेडिकल

दोनों किशोरियों का कराया गया मेडिकल

इस बारे में बैरिया थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह का कहना है कि दोनों किशोरी अपने घर वापस लौट आई हैं। उनका बयान लिया गया और उनका मेडिकल भी कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि किशोरियों द्वारा बताया जा रहा है कि वह घूमने के लिए चली गई थी। दोनों किशोरियों के परिजनों द्वारा दो युवकों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, उस मामले की जांच भी की जा रही है। जगह-जगह पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है और अभी तक दोनों युवक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

Recommended Video

    बलियाः सांसद ने स्वामी प्रसाद मौर्या को कह दी ऐसी बात, सुनते राजनीति में आएगा भूचाल

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+