ओपी राजभर ने पूर्वांचल में गठबंधन की बड़ी जीत का किया दावा, भाजपा के लिए कही ये बात
Ballia

भाजपा को पूर्वांचल में होगा 30 सीटों का नुकसान
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने बलिया के मीरगंज प्राथमिक विद्यालय पर पूरे परिवार के साथ वोट डाला। इसके बाद उन्होंने पूर्वांचल में गठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। राजभर ने कहा, बिना हमारे समर्थन के बीजेपी को पूर्वांचल में 30 सीटों का नुकसान होगा। भाजपा बलिया, गोरखपुर और गाजिपुर सीट हारेगी। वहीं, गठबंधन के साथ जाने को लेकर कहा कि राजनीति में विकल्प हमेशा खुले रहते हैं।

भाजपा पर लगातार हमलावर हैं राजभर
बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजभर लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में उतारे हैं। राजभर पहले भी कई बार भविष्यवाणी कर चुके हैं कि यूपी में भाजपा को सिर्फ 15 सीटें ही मिलेंगी। वहीं, पूर्वांचल में भाजपा महज तीन सीटों पर ही सिमट जाएगी।

सुभासपा की ताकत से परेशान भाजपा
राजभर ने कहा, भाजपा हमारी पार्टी (सुभासपा) की बढ़ती ताकत से परेशान है। मैंने मंत्री पद छोड़ दिया है, सीएम को इस्तीफा दिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि इस्तीफा स्वीकार करना या नहीं करना राष्ट्रीय अध्यक्ष का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications