'भारतीयों के खिलाफ खड़े होने वाले मारे जाएंगे एनकाउंटर में', मुनव्वर के बयान पर बोले मंत्री आनंद स्वरूप
बलिया, 21 जुलाई: मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने पर उत्तर प्रदेश छोड़ने की बात कही थी। मुनव्वर राणा के इस बयान पर अब यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का बयान सामने आया है। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का कहना है कि 'जो भी भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे, वह एनकाउंटर में मारे जाएंगे। जो लोग ये बात कह रहे हैं कि वो यूपी छोड़ देंगे, वो समझ लें कि इसका वक्त आ चुका है।'
Recommended Video

साजिश के तहत भारत में रुके थे, उनमें से एक हैं मुनव्वर
यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने विवादित बयान देते हुए कहा, '1947 में जो मुसलमान साजिश के तहत भारत में रुके थे कि वो भारत के टुकड़े करेंगे, मुनव्वर राना उनमें से एक हैं। वो सारे लोग जो भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे, एनकाउंटर में मार दिए जाएंगे। जो लोग ये बात कह रहे हैं कि वो यूपी छोड़ देंगे, वो समझ लें कि इसका वक्त आ चुका है।'
क्या कहा था मुनव्वर राणा ने
हाल ही में मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर प्लान्ड तरीके से खुद पर हमले की झूठी साजिश रचने और अपने रिश्तेदारों को फंसाने की कोशिश का आरोप लगा है। इस मामले में बीते दिनों राना के घर पुलिस भी पहुंची थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। राना ने तमाम घटनाक्रमों के बीच कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा यूपी के सीएम बनेंगे तो वह प्रदेश छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसा होने पर वो मान लेंगे कि यूपी अब मुसलमानों के रहने लायक प्रदेश नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications