Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: चचेरा भाई बनकर प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी, पकड़े जाने पर लोगों ने की जमकर धुनाई, शादी टूटने से बची

UP News: यूपी के बलिया में प्रेमिका की शादी होने के बाद उसका प्रेमी भी उसके साथ ससुराल पहुंच गया। पकड़े जाने पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

UP Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका की शादी होने के बाद उसका प्रेमी उसके साथ ही ससुराल पहुंच गया। वहां दूल्हे और उसके परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद दूल्हे और उसके परिवार के लोगों ने जब उससे पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह दुल्हन का चचेरा भाई है। हालांकि जब दुल्हन से पूछताछ हुई तो दुल्हन पहले चुप्पी साधे रहे बाद में उसे पहचानने से इंकार कर दी उसके बाद सच्चाई सामने आई।

 Lover reaches girlfriends in-laws house posing as cousin in UPs Ballia

गुस्साए लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई, वहीं दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को रखने से इंकार कर दिया हालांकि बाद में पुलिस और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद दूल्हा पक्ष दुल्हन को रखने के लिए तैयार हुआ।

दरअसल, यह पूरा मामला बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव का रहने वाली एक युवती की शादी शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुई। शादी संपन्न हो जाने के बाद सोमवार को दुल्हन का प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। ससुराल पहुंचकर वह दुल्हन से बातचीत कर रहा था इसी बीच दूल्हे और उसके परिवार वालों को शक हुआ।

उसके बाद लोगों ने उसको पकड़ लिया और उससे पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह दुल्हन का चेहरा भाई है। दूल्हे और उसके परिवार वालों ने जब दुल्हन से उसके बारे में पूछताछ किया तो दुल्हन चुप्पी साध ली। दुल्हन के चुप्पी साधने के बाद लोग आक्रोशित हो गए उसकी पिटाई करने लगे।

दुल्हन के कमरे में ही उसकी जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद प्रेमी पैर पर गिरकर माफी मांगने लगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दुल्हन के घर वाले भी पहुंच गए। प्रेमी को पकड़ कर पुलिस अपने साथ ले गई।

इधर दूल्हा के परिजनों ने दुल्हन को रखने से इंकार कर दिया। बाद में काफी समझाने पर और पुलिस तथा संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दूल्हे के परिजन और दूल्हा मान सम्मान की बात आने पर दुल्हन को अपने साथ रखने के लिए तैयार हो गया। फिलहाल प्रेमी को पकड़कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+