UP News: दोस्त और पत्नी दोनों ने दिया धोखा, बलिया से गुजरात तक चक्कर लगाता रहा पति, फिर दे दी जान
UP Ballia News: यूपी के बलिया जिले में एक महिला अपने बच्चों को लेकर अपने पति के दोस्त के साथ भाग गई। महिला के फरार होने के बाद उसका पति जुदाई बर्दास्त नहीं कर पाया और आत्महत्या कर लिया।
UP Ballia News Hindi: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में पत्नी की बेवफाई से परेशान एक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर दूसरे युवक के साथ गुजरात से कहीं भाग गई थी। उसके बाद से ही वह डिप्रेशन में था।
घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने फोन करके पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मनियर थाने के प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल, यह पूरा मामला बलिया जनपद के मनियर थाना अंतर्गत पीलूई गांव का है। गांव का रहने वाला 30 वर्षीय आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू पुत्र भगवान वर्मा अपने कमरे में सोया था। किसी समय वह कमरे में लगे पंखे के हुक के सहारे फांसी का फंदा बनाकर झूल गया।
सुबह उठने के बाद जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोग चीखने चिल्लाने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा फोन करके पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के पिता द्वारा बताया गया कि उनका बेटा अपनी पत्नी और बच्चों से काफी प्रेम करता था। बच्चों के लिए कर पत्नी दूसरे युवक के साथ फरार हो गई है जिससे वह काफी परेशान था। उसे खोजने के लिए वह गुजरात और बलिया का चक्कर लगाता रहा और न्याय न मिलने पर उसने आत्महत्या किया है।
दोस्त और पत्नी दोनों ने दिया धोखा
मृतक के पिता द्वारा बताया गया कि उनका बेटा गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। गांव का रहने वाला एक युवक भी उनके बेटे के साथ गया और वहीं पर नौकरी करने लगा। इस दौरान दोनों में मित्रता हो गई। कुछ समय पहले युवक अपने घर आया था ऐसे में आशुतोष द्वारा कहा गया कि वह उसकी पत्नी को भी गुजरात लेते आएगा।
आशुतोष द्वारा अपनी पत्नी बच्चों और परिवार वालों को बता दिया गया कि युवक के साथ वह भी गुजरात चली आए। उसके बाद बेटे आनंद और आर्यन को लेकर पत्नी पति के दोस्त के साथ गुजरात चली गई। ट्रेन से गुजरात जाते समय ही आशुतोष के दोस्त और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गई।
गुजरात में जाने के बाद 17 अप्रैल 2023 को पत्नी अंशु देवी दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर उस युवक के साथ फरार हो गई। आशुतोष काफी खोजबीन किया लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में वह नौकरी छोड़कर गांव चलाया और गांव में भी खोजबीन किया लेकिन पत्नी और बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
पिता द्वारा बताया गया कि इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई लेकिन पुलिस द्वारा भी उनकी गायब बहू और बच्चों की खोज भी नहीं की गई। ऐसे में पत्नी और बच्चों को खोजने के लिए आशुतोष ने न्यायालय का सहारा लिया। पिता ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों से जुदा होने के चलते काफी डिप्रेशन में रह रहा था जिसके चलते उसने आत्महत्या कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications