UP: 'वो मेरा है...', ब्वायफ्रेंड के लिए आपस में भिड़ीं एक दर्जन से ज्यादा छात्राएं, वीडियो वायरल, लोग हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में स्कूल ड्रेस पहन कर छात्राओं के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की छात्राएं आपस में मारपीट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड को लेकर छात्राओं में मारपीट हो रही है। [नोट- Video अंत में है।]
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो के बारे में पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी शख्स द्वारा शिकायत नहीं की गई है। यदि शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, रविवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि छात्राओं के बीच ब्वायफ्रेंड को लेकर झगड़ा हो रहा था और इस दौरान कुछ छात्राएं कह रही थीं कि 'वो मेरा है...'। इस दौरान कुछ छात्राएं किसी के बाल खींच रही थी तो कोई पीट रहा था। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मारपीट के दौरान दिख रहा है कि वहां मौजूद कई लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। इस दौरान एक दर्जन से अधिक छात्राएं आपस में मारपीट कर रही हैं। मारपीट के दौरान कुछ लोग छात्राओं को समझाने जाते हैं लेकिन छात्राएं किसी की बात मानने को तैयार नहीं होती हैं और मारपीट करती हैं।
यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। लेकिन रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं। सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद लोगों द्वारा उसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया।
देखें Video-
वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि छात्राओं के बीच सरेराह मारपीट होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। यह भी कहा गया कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर देता है तो तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications