बलिया: पढ़ाई के दौरान स्कूल में हुआ डांस, छात्रों के सामने लगे अश्लील ठुमके

Ballia News, बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया प्राथमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाये। इस दौरान डांसरों पर नोट भी उड़ाये गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्चे क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। वहीं फिल्मों गीतों के तेज आवाज के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हुई। बता दें कि पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए है।

Dance programe in Government School in Ballia

मामला सहतवार थाना क्षेत्र के आसमान ठोठा गांव का है। यहां प्राथमिक विद्यालय आसमान ठोठा में ग्राम प्रधान राजेश कुमार द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम स्कूल प्रांगण में आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान डांसरों ने फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमका लगाए। इस दौरान डांसरों के ठुमकों पर जमकर पैसे भी लुटाये गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्चे क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। वहीं फिल्मों गीतों के तेज आवाज के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हुई।

बता दें कि कंबल वितरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा नेता रमाशंकर विद्यार्थी से विद्यालय में हो रहे इस कार्यक्रम के बारे में जब मीडिया कर्मियों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि एक बजे तक विद्यालय चला है। बच्चों के जाने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ था। वहीं, स्कूल में डांस का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वायरल कर दिया। स्कूल में डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+