Video: महिला के ऊपर से गुजर गई मालगड़ी, बाल भी नहीं हो सका बांका

Video: महिला के ऊपर से गुजर गई मालगड़ी, बाल भी नहीं हो सका बांका

बलिया, 26 नवंबर: 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' ये कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में। यहां एक महिला की जल्दबादी उसे मौत के मुंह तक ले गई, लेकिन उसकी जान बच गई। महिला का बाल भी बांका नहीं हो सका। तो वहीं, इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो 24 नवंबर का बताया जा रहा है।

Recommended Video

    Video: महिला के ऊपर से गुजर गई मालगड़ी, बाल भी नहीं हो सका बांका
    Ballia News: Goods train passed over woman

    क्या है पूरा मामला
    दरअसल, ये मामला बलिया जिले के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी, जिसके नीचे महिला पटरी क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी अचानक से चल पड़ी। मालगाड़ी के चलने से महिला नीचे लेट गई। मौके पर मौजूद लोग महिला को साहस देते रहे और उसकी जान बच गई। महिला के ऊपर से मालगाड़ी के गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

    सिग्नल न मिलने की वजह से खड़ी थी मालगाड़ी
    बताया जा रहा है कि मालगाड़ी सिग्नल न मिलने की वजह से फाटक पर खड़ी थी। इसी दौरान एक महिला जल्दबाजी के चक्कर में मालगाड़ी के नीचे से निकलने की कोशिश कर रही थी। लेकिन अचानक से मालगाड़ी चल पड़ी और आसपास खड़े राहगीर और गेटमैन ने चिल्ला-चिल्लाकर नीचे रेलवे ट्रैक पर लेट जाने को कहा। उसके बाद महिला के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई।

    लोगों के फूल गए हाथ-पांव
    मालगाड़ी चलने पर महिला समेत आसपास खड़े लोगों के हाथ-पांव भी फूल गए। वहां खड़े प्रत्यक्षदर्शी ओर रेलवे के गेटमैन ने महिला को सीधे नीचे लेट जाने की बात कही तो महिला रेलवे ट्रैक पर सीधा लेट गई। तो वहीं, अब इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ट्रेन के नीचे लेटी हुई है और ट्रेन ऊपर से गुजर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+