Ballia: सुभासपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ अश्लील डांस, बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके

Ballia: सुभासपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ अश्लील डांस, बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके

Suheldev Bharatiya Samaj Party: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले में शनिवार 19 नवंबर को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं ने एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में बार बालाओं ने जमकर अश्लील डांस भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) भी शामिल हुए थे।

Ballia News

बलिया जिले के मनियर आदर्श नगर पंचायत में शनिवार 19 नवंबर को सुभासपा ने कार्यार्ता सम्मेलन का आयोजन किया था। इस सम्मलेन में बार बालाओं ने जमकर अश्लील डांस किया। बार बालाओं द्वारा अश्लील गानों पर ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायल वीडियो में बाल बाला अश्लील गानों पर थिरकती हुईं नजर आ रही है। आपको बता दें कि कार्यकर्ता सम्मलेन में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर भी शामिल हुए थे।

कार्यकर्ता सम्मलेन के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'पिछले लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन में मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव 95 हजार मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। ऐसे में बसपा का वोट निकाल लिया जाए तो मैनपुरी का क्या हाल होगा यह सभी लोग जानते हैं।' इस दौरान राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

राजभर ने कहा, 'सूबे में सपा चार बार सत्ता में रही। इनकी सरकार में गुंडई, तानाशाही, जमीन पर अवैध कब्जा, थाने से अपराधियों को छुड़ाने, अन्याय और अत्याचार की घटनाओं को लोग भूले नहीं सके। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता सम्मलेन में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आवास और शौचालय के लालच में ना पड़े। अपने बच्चे को बनाए और उनको उनका अधिकार दिलाएं। आपके बच्चे जब शिक्षित होंगे तो वे अपने और अपने समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंग।

राजभर ने यह भी कहा कि जब एक गरीब का बच्चा पढ़ लिख कर सदन में पहुंचेगा तो वह गरीबों की आवाज को बुलंद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सुभासपा को छोड़कर अभी तक कोई भी पार्टी गरीब लोगों के आवाज को सदन में नहीं उठाई है। यही कारण है कि आरक्षण का लाभ भी गरीबों को नहीं मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+